टीपी जारी करने के बदले मांगी रिश्वत: साढ़े सात हजार की रिश्वत लेते सिरोही तहसील कार्यालय का एलडीसी गिरफ्तार - News Summed Up

टीपी जारी करने के बदले मांगी रिश्वत: साढ़े सात हजार की रिश्वत लेते सिरोही तहसील कार्यालय का एलडीसी गिरफ्तार


Hindi NewsLocalRajasthanPaliLDC Arrested For Taking Seven And A Half Thousand Bribeटीपी जारी करने के बदले मांगी रिश्वत: साढ़े सात हजार की रिश्वत लेते सिरोही तहसील कार्यालय का एलडीसी गिरफ्तारसिरोही 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकसिरोही तहसील कार्यालय में कार्रवाई करती एसीबी।सिरोही तहसील कार्यालय में कार्यरत एक एलडीसी को एसीबी ने 7500 रुपए की रिश्वत लेते शुक्रवार दोपहर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।सिरोही एसीबी के एएसपी नारायणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि परिवादी पाली जिले के कोलीवाड़ा (सुमेरपुर) निवासी 23 वर्षीय हीराराम पुत्र लच्छाराम देवासी व हवाला गली सुमेरपुर निवासी 42 वर्षीय राजेन्द्र कुमार पुत्र धनराज जैन ने शिकायत की थी। जिसका सत्यापन करने के बाद शुक्रवार दोपहर पौन तीन बजे जालोर जिले के पमाणा गांव (सांचौर) हाल तहसील कार्यालय सिरोही में कार्यरत कनिष्ठ सहायक 23 वर्षीय राकेश पूनिया पुत्र किशनाराम विश्नोई शनिवार को सिरोही तहसील कार्यालय में अपने रूम में रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया तथा वहां रख रजिस्ट्रर से रिश्वत की राशि बरामद की। सिरोही एसीबी के एएसपी राजपुरोहित ने बताया परिवादियों ने शिकायत की थी कि जावाल निवासी पंकुबाई पत्नी हंसाराम घांची के खेत में खड़े अंग्रेजी बबूल को काटकर कोयले बनाने का एग्रीमेंट 51 हजार रुपए में कर कोयले बनाने कार्य हाल ही में शुरू किया था। तैयार कोयला बेचने के लिए जयपुर, अलवर सहित राज्य के अन्य जिलों में भेजने के लिए परिवहन बाबत सिरोही तहसील कार्यालय से टीपी चालान बनाने के लिए 25 जून व 2 जुलाई को कनिष्ठ लिपिक राकेश कुमार से संपर्क कर उन्हें प्रार्थना पत्र दिया। तो उन्होंने टीपी के निर्धारित शुल्क एक हजार रुपए के अलावा प्रति टीपी 1500 रुपए की रिश्वत की मांग की। शिकायत पर एसीबी ने 5-6 जुलाई को गोपननीय सत्यापन करवाया। जिसमें आरोपी ने एक हजार रुपए तहसीलदार व 500 रुपए स्वयं के खर्चे पानी के लिए होने की बात बताई। दो टीपी आरोपी ने टीपी जारी करने के बाद तीन टीपी बाद में देने को कहा। जबकि परिवादी द्वारा 7 जुलाई को टीपी की निर्धारित राशि बैंक में जमा करवा दी गई थी। 9 जुलाई की दोपहर को परिवादी को चालान जमा करवाकर टीपी लेने तहसील कार्यालय भेजा तो आरोपी कनिष्ठ लिपिक ने रिश्वत राशि 7500 रुपए अपनी टेबल पर रखे नकल रजिस्टर में रखवाए व पूर्व की बकाया तीन टीपी परिवादी को दी। इस दौरान परिवादी द्वारा इशारा मिलने पर जालोर जिले के पमाणा गांव (सांचौर) हाल तहसील कार्यालय सिरोही में कार्यरत कनिष्ठ सहायक 23 वर्षीय राकेश पूनिया पुत्र किशनाराम विश्नोई को उनके कार्यालय कक्ष से पकड़ा तथा उनकी कार्यालय टेबल पर रखें नकल रजिस्ट्रर से रिश्वत की राशि बरामद की।एसीबी की कार्रवाई से सरकारी महकमे में खौफइधर प्रदेश भर में एसीबी की लगातार कार्रवाईयों से कई सरकारी महकमों के अधिकारियों में खौफ हैं। कई जनों ने फिल्ड में पोस्टिंग लेने का अपना मन तक फिलहाल बदल दिया हैं।(इनपुट - नीरज हरिव्यासी, सिरोही )


Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 10:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */