Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurHead Constable Suresh Has So Far Got Rs 73 Lakh Back To The Victims Of Cyber Fraud. VIDEO, साइबर ठगों से रुपए निकालने वाले हेड कांस्टेबल: साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों को अब तक दिलवा चुके हैं 73 लाख रुपए, बोले: सोशल मीडिया से आपकी जानकारी लेकर जाल में फंसाते हैंअपने कंप्यूटर के साथ हैड कांस्टेबल सुरेश विश्नोई।मोबाइल पर नई-नई स्कीम का हवाला देकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यह ठग रोज नए तरीके अपना रहे हैं। लेकिन इसी बीच जोधपुर पुलिस में एक ऐसे हैड कांस्टेबल है जो इन ठगों से रुपए वापस लेकर लोगों तक पहुंचा रहे हैं। हैड कांस्टेबल का नाम है सुरेश विश्नोई। सुरेश अब तक 73 लाख रुपए साइबर ठगों से रिकवर कर लोगों को दिला चुके हैं।खांडा फलसा पुलिस थाने में तैनात सुरेश कंप्यूटर के अच्छे जानकार है। उनका कहना है कि हमारा काम ही लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है। सोशल मीडिया के इस दौर में साइबर ठगी का नया दौर चल रहा है। ठग पहले लोगों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उनकी सूचनाएं चुराते हैं। मसलन क्या शौक है और क्या काम धंधा करते हैं। इसके बाद वह इसी इन्हीं चीजों के इर्दगिर्द ठगी का ऐसा झाल बिछाते हैं कि न चाहकर भी कई लोग उनके जाल में फंस जाते हैं और अपने बैंक खातों से जुड़ी जानकारी भी शेयर कर देते हैं।सुरेश ने बताया कि यदि किसी के साथ ऐसी ऑनलाइन ठगी हो भी जाती है तो तुरंत आकर पुलिस से संपर्क करें या फिर सिटीजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिर्पोटिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम पर इसकी तुरंत शिकायत दर्ज करवाएं। वही ऑनलाइन ठगी के बारे में बताते हुए खांडा फलसा थाना अधिकारी दिनेश लखावत बताते हैं कि किसी को भी अपनी ओटीपी शेयर नहीं करनी चाहिए और अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। खाता बंद होने, सिम बंद होने ,क्रेडिट कार्ड देने जैसे बातों में नही आए।ऐसे करवाते हैं रिफंडसुरेश का कहना है कि हमारे पास शिकायत आते ही हम सरकार की ओर से बनाए गए साइबर क्राइम पोर्टल पर एंट्री करते हैं। ऐसा करते ही पैसा किस खाते से निकल कर कहां गया है इसकी जानकारी मिल जाती है। फिर हम लोग उस बैंक से संपर्क कर ठगी के जरिए जिस खाते में पैसे गए है उसको वापस करने का कहते हैं। इसके बाद ठगी गई राशि वापस व्यक्ति के खाते में जमा कर दी जाती है।
Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 10:30 UTC