Hindi NewsTech autoWhatsapp New Feature; Whatsapp Users Will To Send Photos In High Definitionवॉट्सऐप यूजर्स के लिए गुड न्यूज: अब फोटो सेंड करने पर उसकी क्वालिटी खराब नहीं होगी, हर साइज की फोटो को भेज पाएंगेनई दिल्ली 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकवॉट्सऐप के मैसेजिंग ऐप पर फोटो भेजने पर उसकी इमेज क्वालिटी कम हो जाती थी। 64 मेगापिक्सेल जैसे हाई क्वालिटी कैमरे से खींची गई फोटो भी कम क्वालिटी की हो जाती हैं। लेकिन इसमें अब जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। वॉट्सऐप इस फीचर को सुधार करने वाला है इससे हाई क्वालिटी में भी फोटो भेज सकेंगे। हालांकि इसकी लॉन्चिंग डेट नहीं बताई गई है।यह जानकारी ट्विटर पर WABetaInfo अकाउंट पर दी गई है। जो कि फेसबुक ऐप पर अपडेट हुए फीचर या किसी बदलाव को ट्रैक करता है।फोटो भेजने के तीन ऑप्शनट्विटर पर WABetaInfo पर शेयर की गई इमेज के अनुसार यूजर्स को उनके पसंद अनुसार क्वालिटी सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। इसमें सबसे पहले ऑटो ऑप्शन मिलेगा जो डिफॉल्ट होगा। दूसरा ‘बेस्ट क्वालिटी’ ऑप्शन मिलता है। तीसरा ऑप्शन डाटा सेवर का मिलगा।‘Auto (recommended)' ऑप्शन के में वॉट्सऐप खुद ही वीडियो की क्वालिटी तय करता है। कंप्रेस करके वीडियो को भेजेगा। वहीं ‘Best quality' के में वीडियो HD में जाएगा और ‘Data saver' ऑप्शन में वीडियो लो क्वालिटी में सेंड होगा। यदि आप‘Best quality' में वीडियो भेजना चाहते हैं वीडियो के रिसीव होने में लंबा वक्त लगेगा, हालांकि यह नेटवर्क की स्पीड पर भी निर्भर करेगा।वॉट्सऐपएप के जरिए फिलहाल 16 MBसाइज तक के वीडियो, ऑडियो, फोटो भेज सकते हैं। WABetaInfo ने वॉट्सऐपके इस नए फीचर की जानकारी दी है जिसके मुताबिक एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.21.14.6 पर इसकीव्यू वंन्स फीचर का नया फीचर भी लॉन्च हुआहाल ही में वॉट्सऐप को एक नए फीचर की टेस्टिंग करते हुए देखा गया है जो कि डिसअपीयरिंग का अपग्रेडेड वर्जन है। नए फीचर के आने के बाद वॉट्सऐप पर भेजे गए मैसेज एक बार देख लेने के बाद गायब हो जाएंगे।वॉट्सऐपके इस अपकमिंग फीचर का नाम व्यू वंन्स (view once) रखा गया है जो कि फिलहाल एंड्रॉयड यूजर के बीटा वर्जन के लिए जारी किया गया है।
Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 10:29 UTC