Hindi NewsEntertainmentBollywoodCOVID 19: Amitabh Bachchan And Abhishek Bachchan May Be Discharge Soon From Hospitalअमिताभ का कोरोना टेस्ट निगेटिव नहीं: टेस्ट रिपोर्ट और डिस्चार्ज की खबरों पर अमिताभ ने कहा- ये गलत, गैरजिम्मेदाराना और पूरी तरह झूठमुंबई एक घंटा पहलेकॉपी लिंकअमिताभ के अलावा उनके बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या भी नानावटी हॉस्पिटल में कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे अमिताभअमिताभ और अभिषेक के अलावा 18 जुलाई को ऐश्वर्या और आराध्या भी अस्पताल पहुंचेAdvertisement Advertisementकोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने की खबरों का खुद अमिताभ बच्चन ने खंडन किया है। अमिताभ ने कहा कि, 'ये खबरें पूरी तरह गलत, गैरजिम्मेदाराना और झूठ हैं।' इससे पहले हॉस्पिटल सूत्रों से मिली रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि अमिताभ बच्चन की स्वाब रिपोर्ट निगेटिव आई है। पर, उन्हें अभी कुछ दिन हॉस्पिटल में ही डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा।अमिताभ 12 दिन से मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे हैं और गुरुवार को पहली बार उन्होंने अपनी सेहत के बारे में टेस्ट रिपोर्ट पर कमेंट किया है। इससे पहले अमिताभ ने सिर्फ फैंस का शुक्रिया अदा किया था, लेकिन अपनी रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। हॉस्पिटल की ओर से भी न तो मेडिकल बुलेटिन दिया जा रहा है और न ही कोई अन्य जानकारी दी जा रही है।बुधवार को फिर हुआ था कोविड टेस्ट77 साल के बिग बी और 44 वर्षीय अभिषेक के अलावा ऐश्वर्या राय (46) और आराध्या (8) भी पॉजिटिव पाई गईं थीं। इनका इलाज भी नानावटी हॉस्पिटल में ही चल रहा है। कहा जा रहा था कि बुधवार को चारों का कोविड टेस्ट फिर से किया गया था।बिग बी ने चिंता और परेशानियों पर विचार साझा किएअस्पताल में भर्ती होने के बावजूद अमिताभ सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े हुए हैं। बुधवार रात उन्होंने चिंता और मुश्किलों को लेकर विचार साझा किए। एक स्केच्ड फोटो शेयर करते हुए लिखा- खामोशी की तह में छुपा लो सारी उलझनों को, शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं करता!!" T 3602 -" ख़ामोशी की तह में छुपा लो सारी उलझनें को,शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं करता..!!" ~ Ef amkeep your worry and difficulties in the folds of your silence .. noise never did bring an ease to your distressed difficulties pic.twitter.com/Uq0c3b70si — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 22, 202011 जुलाई से अब तक बच्चन परिवार का हाल11 जुलाई को एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए अमिताभ में कोराना के हल्के लक्षण थे। उन्हें बुखार था, ऑक्सीजन लेवल भी कम था। अभिषेक भी पॉजिटिव पाए गए।11 जुलाई को अमिताभ-अभिषेक अस्पताल पहुंचे। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए। फैमिली के बाकी मेंबर्स और स्टाफ का टेस्ट किया गया।12 जुलाई को ऐश्वर्या और आराध्या पॉजिटिव पाई गईं। ऐश्वर्या ने अपने और आराध्या के लक्षणों को हल्का बताया था। ऐश्वर्या ने कहा था कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है। क्वारैंटाइन नियमों के अनुसार उन्हें घर पर ही रखने का फैसला किया गया था।परिवार में सिर्फ जया ही दो बार निगेटिव पाई गईं। जया के अलावा अमिताभ की बेटी श्वेता, नातिन नव्या नंदा और नाती अगस्त्य नंदा की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 26 स्टाफ मेंबर्स की स्वाब टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी।18 जुलाई को ऐश्वर्या और आराध्या को बुखार आया। ऐश्वर्या को कफ था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ भी हो रही थी। इसलिए मां-बेटी को नानावटी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड की उसी वीआईपी विंग में भर्ती कराया गया, जहां अमिताभ और अभिषेक का इलाज चल रहा है। अस्पताल में ऐश्वर्या का सीटी स्कैन भी किया गया था।19 जुलाई की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या और आराध्या के बुखार में कमी हुई और ऐश्वर्या का कफ भी कम हुआ। कहा गया कि बच्चन फैमिली पर इलाज का बेहतर असर हो रहा है।21 जुलाई को मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया कि बच्चन परिवार के चारों सदस्यों की सेहत ठीक है। बुधवार (22 जुलाई) को उनका फिर से कोविड टेस्ट किया गया।ये भी पढ़ सकते हैं...1. पोलैंड में स्टूडेंट्स को पिता की रचना गाते देख भावुक हुए अमिताभ, बोले- पहला कदम रखते ही व्रोकला शहर से प्यार हो गया था2. आइसोलेशन वार्ड से अमिताभ का ब्लॉग: अस्पताल में भर्ती बिग बी ने लिखा- जीवन की आपा-धापी में वक्त कहां मिला, अब मिल रहा है
Source: Dainik Bhaskar July 23, 2020 05:50 UTC