मेष राशि वालों के लिए जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने की सलाहवृष राशि वाले आज बना सकते हैं परिवार के साथ यात्रा पर जाने की योजनामिथुन राशि वालों के लिए अप्रत्याशित लाभ कमाने के मिल सकते हैं अवसरदैनिक भास्कर Apr 15, 2020, 06:31 PM ISTगुरुवार, 16 अप्रैल 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रह सकता है। करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक ज्यादातर लोगों के लिए कुछ अच्छा समय और सूचनाएं दिन लेकर आ रहा है। 2 राशियों के लिए समय सामान्य या मिलाजुला रह सकता है। वहीं, शेष तीन राशियों को थोड़ी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि वालों के लिए जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने की सलाह, वृष राशि वाले आज बना सकते हैं परिवार के साथ यात्रा पर जाने की योजना, मिथुन राशि वालों के लिए अप्रत्याशित लाभ कमाने के मिल सकते हैं अवसर। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।मेष - Five of Coinsआज आपको करियर के लिहाज से काफी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लेकिन, सिर्फ ऊपरी तौर पर कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें। अपने हित और अहित को भली-भांति पहचान कर ही कोई निर्णय लें। इससे आप परिवर्तनशील परिस्थितियों में भी अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। आज आपको अपनी स्थिति में कुछ घुटन सी महसूस हो सकती है। इसे आप थोड़ी सावधानी से लें।वृषभ - Justiceआज भविष्य के लिए दूर स्थानों पर यात्रा की योजना बना सकते हैं या आप भविष्य के लिए कोई विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। ये आपके कार्यक्षेत्र से जुड़ी भी हो सकती है। संभव है किसी बिजनेस डील या ट्रेनिंग के लिए आपको यात्रा करना पड़े। अपने लोगों से कुछ भी छिपाकर ना रखें। ये आपके रिश्तों के लिए हानिकारक हो सकता है। आपको चिंताओं से दूर रहने की सलाह कार्ड दे रहे हैं।मिथुन - Judgementआज आपके लिए अप्रत्याशित लाभ कमाने का अवसर है। आपको पूरे धीरज के साथ परिस्थितियों का विश्लेषण करना होगा। आपके लिए आज निवेश और प्रॉफिट मेकिंग के कई अवसर सामने होंगे। आज आप अपने लिए भी कुछ वक्त निकालें और संभव हो तो परिजनों या प्रियजनों के साथ कुछ समय गुजारने की कोशिश करें। ये आपको नई ऊर्जा से भर सकता है।कर्क - Page of Swordsआज आपको बिना किसी की सहायता के काम पूरे करने पर अपेक्षाकृत ज्यादा बड़ा लाभ मिल सकता है। आपको आज कुछ साझेदारी और सहयोग के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। इनसे बचें। अगर कोई भी संशय हो तो बिजनेस को आगे ले जाने के लिए अपनी योग्यता और क्षमताओं पर ही भरोसा करें। आज आपको निजी संबंधों में कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है।सिंह - Nine of Wandsआज आपका मन बहुत उल्हास और उत्साह से भरा रहेगा। कुछ अच्छी सूचनाएं आपको खुश कर सकती हैं। संभव है कुछ लोगों को नई जिम्मेदारियों या नए काम का ऑफर भी मिले। आपके साथी इस बात को लेकर थोड़े विरोधी स्वर में रह सकते हैं। कुछ लोगों को आपके साथ काम करने में आनंद आ सकता है। कुछ लोग आज आपसे अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं।कन्या - The Starआज आपको बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा महत्व मिल सकता है। ऐसा खासतौर पर आपके दफ्तर या कार्य स्थल पर होने की ज्यादा संभावना है। संभव है किसी नए प्रोजेक्ट में आज आपको लीडरशिप करने का मौका भी मिले। आप इसे खुले मन से स्वीकार करेंगे तो ये आपको अप्रत्याशित परिणाम दे सकता है। आपके लिए थोड़ा समय अपने प्रियजनों के लिए निकालने की सलाह भी कार्ड दे रहे हैं।तुला - Queen of Pentaclesआपको आज कुछ अच्छा परिणाम मिल सकता है। संभव है आपकी योग्यता और कुशलता के कारण आपको कुछ अतरिक्त धन कमाने का मौका भी मिल जाए। आपको अपने लोगों से लगातार संपर्क में रहना होगा। कुछ लोग आपके काम की सराहना कर सकते हैं। किसी मामले में आपको तनाव से गुजरना पड़ सकता है। अपनी सेहत को ठीक करने के लिए कोई नई शुरुआत आज की जा सकती है।वृश्चिक - Four of Cupsआज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियों के साथ कोई पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने काम की हर ओर से तारीफ मिल सकती है। किसी नई जवाबदारी के चलते आपको अधिक गंभीरता से काम करना होगा। आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम और सफलता के साथ तारीफ मिलने के योग बन रहे हैं। आप आपको कोई आश्चर्यचकित कर देने वाला मौका भी मिल सकता है। इसके लिए तैयार रहें।धनु - The Chariotआज आपकी कोई मनचाही मुराद पूरी होने के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। आपको ऐसा कोई मौका मिल सकता है, जिसका इंतजार आप लंबे समय से कर रहे थे। आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। धन लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। आपको अपने लोगों के साथ कुछ मसलों को गंभीरता से बातचीत करने सुलझाने होंगे। तनाव से बचने की कोशिश करें।मकर - Wheel of Fortuneआज का दिन आपके लिए पुरानी सोच से बाहर निकल कर नए तरीके से खुद की छवि को बनाने के प्रयास करने का है। आपको अपने बॉस या वरिष्ठ लोगों को प्रभाविक करने के लिए कोई अच्छी क्रिएटिव प्लानिंग के साथ जाना होगा। ऐसा करने में आपको कुछ अतिरिक्त श्रम करना पड़ सकता है लेकिन ये आपको भविष्य में बेहतरीन लाभ के अवसर दिलाएगा।कुंभ - Ace of Wandsआज का दिन आपकी कुशलता और योग्यता के प्रदर्शन के लिए हर तरह से अनुकूल हो सकता है। आपको अपने सहयोगियों से तारीफ मिल सकती है। आपकी कुछ योजनाओं को लोग सराहेंगे। आपके लिए ये समय अपनी निजी उन्नति और आर्थिक सुदृढ़ता पाने का है। आपको अपने लोगों को बेहतर तरीके से संभालना होगा, इससे आपके रिश्तों में और प्रगाढ़ता आने की संभावना है।मीन - The Towerआज आपको अपने काम पर बहुत ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता है। कुछ मसले ऐसे हो सकते हैं जो केवल आप ही सुलझा पाएंगे। अपने इगो और अपने मतभेदों को दूर रखकर अपने काम को प्राथमिकता दें। आज कई लोग निर्णय के मामलों में आप पर निर्भर रह सकते हैं । आपके रिश्ते आज आपकी कुछ बातों से प्रभावित हो सकते हैं। अपने लोगों के साथ अपनी बातचीत खुले दिल और दिमाग से करें।
Source: Dainik Bhaskar April 15, 2020 13:07 UTC