टोंक में कोरोना को लेकर राहत: जिले में अब तक के सबसे कम 20 नए केस आए सामने, रिकवर हुए 98, एक्टिव केस भी दो सौ से आए नीचे - News Summed Up

टोंक में कोरोना को लेकर राहत: जिले में अब तक के सबसे कम 20 नए केस आए सामने, रिकवर हुए 98, एक्टिव केस भी दो सौ से आए नीचे


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurTonkAt Least 20 New Cases Were Reported In The District So Far, 98 Recovered, Active Cases Also Came Down By TwoAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपटोंक में कोरोना को लेकर राहत: जिले में अब तक के सबसे कम 20 नए केस आए सामने, रिकवर हुए 98, एक्टिव केस भी दो सौ से आए नीचेटोंक 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकलॉकडाउन में गश्त करती पुलिस।जिले में कोरोना को लेकर बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या निरंतर तेजी से कम हो रही है। वर्तमान में 198 एक्टिव केस ही मौजूद है। जबकि मई के पहले पखवाड़े तक संख्या 18 सौ तक थी।रविवार को जिले में अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद सबसे कम 20 पाजीटिव केस सामने आए हैं। रविवार को टोडारायसिंह में 1, देवली में 4, निवाई 2, टोंक ग्रामीण 4, टोंक शहर 7 एवं मालपुरा में 2 पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि उनियारा में रविवार को एक भी केस सामने नहीं आया।कोरोना के गिरते ग्राफ को देखते हुए जून के पहले पखवाड़े में जिला कोरोना मुक्त हो सकता है लेकिन इसके लिए सावधानी बरते जाने की बेहद जरुरत है। रविवार काे जहां 20 पॉजिटिव केस सामने आए, वहीं रिकवर होने वालों की संख्या 98 रही। इसमें 91 मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हुए। अब तक 9548 मरीजों में से 9269 मरीज रिकवर हो चुके हैं। रविवार को 249 सैंपल लिए गए। जिनकी जांच आना अभी बाकी है।तीन हजार पर हो गए पॉजिटिव केस: जिले में अब तक मई माह में 3067 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। गत वर्ष 3728 पॉजिटिव केस सामने आए थे। इस वर्ष अब तक 5820 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।


Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 15:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */