ट्रंप ने छह भारतीय-अमेरिकियों को आर्थिक पुनरुद्धार उद्योग समूहों में शामिल किया(ललित के झा) वाशिंगटन, 15 अप्रैल (पीटीआई) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छह भारतीय - अमेरिकियों को कोरोना वायरस महामारी द्वारा नष्ट हुई अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर पटरी पर लाने के लिए गठित ‘महान अमेरिकी आर्थिक पुनरुद्धार उद्योग समूहों’ में शामिल किया है, जिनमें गूगल के सुंदर पिचई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला शामिल हैं। ट्रंप ने विभिन्न उद्योगों और वर्गों के 200 से अधिक शीर्ष अमेरिकी दिग्गजों को लेकर करीब ढेड़ दर्जन विभिन्न समूहों का गठन किया है। ये समूह उन्हें अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के संबंध में सुझाव देंगे। अमेरिकी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी केडिसक्लेमर : यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे नवभारतटाइम्स.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।
Source: Navbharat Times April 15, 2020 06:11 UTC