Hindi NewsLocalChandigarhDark Clouds In Chandigarh From This Morning, Light Rain In Many Areas Of The City, Darkness In The Cityठंडी हवा के साथ बौछार पड़ रही: चंडीगढ़ में आज सुबह से छाए काले बादल, शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही, छाया अंधेराचंडीगढ़ 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर में कई दिनों के बाद हल्की बारिश शुरू हुई,गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत। फोटो लखवंत सिंहकई दिनों के बाद शहर के लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहतशहर में आज सुबह से आकाश में काले बादल छाए हुए है सूर्य भी नहीं निकला है। शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग की माने तो मानसून एक्टिव हा़े गया है। रविवार शाम से ठंडी हवा चलने लगी थी जिससे रात को तापमान और उमस से लोगों को राहत मिली। आज सुबह से बादल छाने और ठंडी हवा चलने से मौसम पूरी तरह से बदल गया है और मौसम ठंडा हो गया है। शहर के आकाश पर बादल छाने से पूरी तरह से अंधेरा छाया हुआ है और सुबह से सूर्य निकला नहीं है।सुबह से अंधेरा छाया हुआरविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया, जाे सामान्य से एक डिग्री कम रहा।आज विभाग की ओर से बताया गया है कि तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। बुधवार को भी आंशिक बादल छा सकते हैं। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।
Source: Dainik Bhaskar July 19, 2021 04:07 UTC