भास्कर संवाददाता | चापड़ाइंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर 1 बजे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो घायल हो गए।डबलचौकी से चापड़ा की ओर बाइक से आ रहे राजेश पिता नेरु भील (35) निवासी इमलीपुरा व राधेश्याम पिता रूमसिंह (30) निवासी धावड़िया को नेमावर से इंदौर की ओर रेत भरकर तेज गति से जा रहे डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों बाइक सवार को पैर में गंभीर चोट आई। मौके पर सूचना मिलते ही चापड़ा पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी महेश खर्ते पहुंचे और हंड्रेड डायल के माध्यम से बागली अस्पताल पहुंचाया। डॉ. दिलीप जैन ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को देवास रेफर कर दिया।अस्पताल में उपचाररत घायल।
Source: Dainik Bhaskar February 05, 2019 21:00 UTC