इस मौके पर बोलते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज मैंने डिप्टी चेयरमैन का रोल भी निभाया है. उन्होंने कहा कि सदस्यों के रिटायरमेंट पर सारी व्यवस्था करना डिप्टी चेयरमैन का काम है. रिजिजू ने कहा कि डिप्टी चेयरमैन (हरिवंश) खुद रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में ये काम भी मुझे ही करना पड़ा. रिजिजू ने कहा कि तब मुझे किसी ने बताया कि राज्यसभा में वंदे मातरम् नहीं बोल सकते. किरेन रिजिजू ने कह कि हमने सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी को फोन किया कि ऐसा कैसे कि राज्यसभा में वंदे मातरम नहीं बोल सकते.
Source: NDTV March 18, 2026 17:24 UTC