डील करो वरना... ट्रंप की ईरान को सीधी चुनौती, 10 दिन में कुछ 'बड़ा' होगा, दिए संकेत - News Summed Up

डील करो वरना... ट्रंप की ईरान को सीधी चुनौती, 10 दिन में कुछ 'बड़ा' होगा, दिए संकेत


मिडिल ईस्ट में अमेरिकी फौजों की तैनाती और ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अहम बयान आया है. वॉशिंगटन में बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक के दौरान ट्रंप ने साफ संकेत दिए हैं कि अगले 10 दिनों में कुछ बड़ा हो सकता है. तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने साफ कर दिया है कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अमेरिका की अपमानजनक शर्तों के आगे घुटने नहीं टेकेगा. सीएनएन और सीबीएस न्यूज का दावा है कि अमेरिका इसी हफ्ते ईरान पर हमला शुरू कर सकता है. हालांकि व्हाइट हाउस के सूत्रों का कहना है कि ट्रंप अभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.


Source: NDTV February 20, 2026 12:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */