Hindi NewsLocalBiharBihar Assembly Budget Session: Question Hour Expected To Be Heated | Financial Work In Second Half'बिहार में पुलिस के डर से हाथी भी बीमार': सम्राट चौधरी का पप्पू यादव पर तंज; पूर्णिया सांसद ने कहा-कमीशन बटोरने में पगड़ी को गमछा बनायापटना 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकबिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन है। विधानसभा में आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता के लिए विपक्ष गंभीर नहीं है। अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन की सरकार है। हर थाने में जनता दरबार लगाए जा रहे हैं। इसका रिपोर्ट भी लिया जा रहा है। प्रमंडल से लेकर जिला स्तर पर STF की तैनाती की गई है। पुलिस को खुली छूट दी गई है। हालांकि, सदन में सम्राट चौधरी अपनी बात रख रहे थे, तभी विपक्षी सदस्य वाक आउट कर सदन से बाहर निकल गए।वहीं सांसद पप्पू यादव पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज पुलिस के डर से हाथी भी बीमार होकर हॉस्पिटल जाना चाहता है। यही व्यक्ति एयरपोर्ट पर बोलते है कि बिहार पुलिस चींटी भी नहीं मार पाई।इसपर पलटवार करते हुए पप्पू यादव ने X पर लिखा है, ‘नाबालिग था, अब बंदर बन गया है, इस बंदर के हाथ में बिहार है। स्वाभिमान की पगड़ी उतार कमीशन बटोरने के लिए पगड़ी को गमछा बना लिया।’लालू राज में जेल से हुकूमत चलती थीडिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, राजद के समय जेल से हुकूमत चलती थी। नीतीश कुमार ने इस व्यवस्था को बदला है। अब सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरा लगाकर ऑनलाइन चेक किया जा रहा है। अपराधी से कौन-कौन मिल रहा, इस पर पूरी नजर रखी जा रही है। बिहार पहला राज्य है, जहां जेल के अंदर सबसे ज्यादा अपराधी पढ़ाई करता है। 1256 बंदी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं।बिहार पुलिस में पुलिस दीदी का गठन होगाडिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार पुलिस में अब पुलिस दीदी का गठन किया जाएगा। 1500 स्कूटी और 2.5 हजार बाइक खरीदे जाएंगे। राज्य के सभी पुलिस लाइन में जीविका दीदी रसोई की शुरुआत की जाएगी। सभी पुलिस लाइन में एक स्कूल खोला जाएगा। अग्निवीर के जवानों को आरक्षण के तहत नियुक्ति दी जाएगी।इससे पहले माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि UGC एक्ट का विरोध गलत है। उच्च शिक्षण संथानों में जातिवाद-भेदभाव को खत्म करने के लिए इस नियम को लागू करना जरूरी है। संदीप सौरभ ने कहा कि ब्राह्मणवाद मानसिकता के लोग इसे लागू नहीं होने देना चाहते। स्पीकर ने ब्राह्मण शब्द को प्रोसीडिंग से हटाने का निर्देश दिया।संदीप सौरभ के बयान के बाद सदन में हंगामा होने लगा। बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि,विपक्ष को ब्राह्मणवाद समझ नहीं आता। ब्राह्मण के बिना ना शादी होती है ना श्राद्ध। एक ब्राह्मण ने ही भिक्षा मांग कर काशी विश्वविद्यालय बना दिया। यहां ना जाने कितने छात्र पढ़ते हैं और इन्हें ब्राह्मण खराब लगते हैं। तीनों लोक के स्वामी भगवान कृष्ण ने भी आंसू से ब्राह्मण के पैर धोए थे।तेजस्वी यादव 15 दिन सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे।राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला कियावहीं, विधान परिषद में राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “बिहार में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं और कई मामलों में हत्या भी की जा रही है।”राबड़ी देवी ने दावा किया कि फरवरी महीने में 35 लड़कियों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि इन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई की गई है और दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जा रहे हैं।इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 15 दिन बाद सदन की कार्यवाही में शामिल हुए, लेकिन 20 मिनट बाद वो सदन से निकल भी गए।विधानसभा पोर्टिको में आज भी राजद विधायकों ने हाथ में बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बैनर पर लिखा था कि- हत्या में नंबर वन बिहार।राजद विधायकों ने पोर्टिको में प्रदर्शन किया।विधानसभा के हाईलाइट्स-नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 15 दिन बाद विधानसभा पहुंचे। हालांकि, 20 मिनट बाद वे निकल गए।विधानसभा में विसरा रिपोर्ट जल्द जारी करने की मांग की गई है। बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने बताया कि पूरे बिहार में 3000 से अधिक विसरा रिपोर्ट पेंडिंग हैं।सकरा विधायक ने IGIMS में विधायक कोटा की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके फोन जाने के बाद भी मरीजों को बेड नहीं मिलता है।बिहार विधानसभा और विधान परिषद से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए. अपडेट्स 11:13 AM 20 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक लालू राज में जेल से हुकूमत चलती थी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, राजद के समय में जेल से हुकूमत चलती थी, नीतीश कुमार ने इस व्यवस्था को बदला है। अब सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरा लगाकर ऑनलाइन चेक किया जा रहा है। अपराधी से कौन-कौन मिल रहा, इस पर पूरी नजर रखी जा रही है। बिहार पहला राज्य है, जहां जेल के अंदर सबसे ज्यादा अपराधी पढ़ाई करता है। 1256 बंदी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ है। 11:10 AM 20 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार में अब कोई नक्सली नहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सदन में कहा- मैं ये घोषणा करता हूं कि बिहार में अब कोई नक्सली नहीं बचा है। बिहार पूरी तरह उग्रवादी मुक्त हो गया है। 2 दिन पहले अंतिम उग्रवादी को पकड़ लिया गया है। अब तक 143 उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। 11:09 AM 20 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक सोशल मीडिया पर की जा रही निगरानी साइबर क्राइम को लेकर 133000 शिकायतएं दर्ज की गई। इसमें अब तक कुल 517 करोड़ रुपए को होल्ड किया गया। कई लोगों का पैसा भी रिकवर किया गया है। सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग भी की जारी है। सभी जिले में फोरेंसिक लैब खुलेंगे। 11:06 AM 20 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक राबड़ी देवी नाम बताए..वो जेल में होग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि NEET छ
Source: Dainik Bhaskar February 20, 2026 12:17 UTC