Hindi NewsLocalRajasthanThe Smugglers Ran Away Leaving The Car During The Blockade, The Police Found 180 Kg Of Doda Sawdust In The Carडोडापोस्त छोड़ भागे तस्कर: नाकाबंदी के दौरान कार छोडकर भागे तस्कर, पुलिस को कार में मिला 180 किलो डोडा चूराभीलवाड़ा 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकजिले के हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अजमेर कोटा जयपुर तिराहे पर रविवार देर रात नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 180 किलो डोडा चुरा बरामद किया है। जबकि कार सवार तस्कर अंधेरे एवं उडती हुई धूल के चलते पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। हनुमान नगर थाना अधिकारी मोहम्मद इमरान ने बताया कि रविवार देर रात को अजमेर कोटा जयपुर तिराहे पर ए श्रेणी की नाकाबंदी चल रही थी। सभी आने जाने वाले वाहनों को पुलिस रोक कर जांच कर रही थी। रात 1 बजे कोटा की ओर से आती हुई एक कार दिखाई दी, जिसने पुलिस की नाकाबंदी देखकर कार को शक्तावत होटल की तरफ रोड से नीचे उतार दी तथा कार को खेतों में भगाने लगा। कार को संदिग्ध मान जब पुलिस ने कार का पीछा किया तो पुलिस को लावारिस कार खडी हुई मिली, जिसकी तलाशी लेने पर कार में रखे कट्टों में डोडा चुरा मिला। उक्त डोडा चुरा की मात्रा 180 किलो थी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने में सुरक्षित खड़ा करवाया तथा उच्चाधिकारियों को सूचित किया। उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अनुपालना में मामला एनडीपीएस में दर्ज कर डोडा चुरा की तस्करी में लिप्त आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं जांच जहाजपुर थाना अधिकारी हरीश सांखला को सौंप दी है।
Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 14:03 UTC