Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarEntered The House At Midnight, Killed The Elderly By Hitting The Head, Injured Twoढाणी में बुजुर्ग की हत्या: आधी रात को घर में घुसे, बुजुर्ग के सिर में चोट मारकर कर दी हत्या, दो को किया घायलहनुमानगढ़ (रावतसर) 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकहनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में सोमवार को हत्या के बाद डॉग स्कवॉयड के साथ जांच करते पुलिसकर्मी।रावतसर थाना क्षेत्र के गांव बुधवालिया के चक 6 केएम के खेत में बनी ढाणी में सोमवार तड़के दो अज्ञात हमलावरों ने ढाणी में घुसकर परिवार के एक व्यक्ति की हत्या कर दी और दो को घायल कर दिया। हमलावर आधी रात को घर में घुसे। बुजुर्ग के सिर में चोट मारकर उसकी हत्या करने के बाद उसकी पत्नी और बेटे को घायल कर दिया। घायलों का उपचार किया जा रहा है। हमलावर घर में क्यों घुसे और उनका पीड़ित परिवार से क्या संबंध है, इस बारे में अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।बुजुर्ग परिवार सहित सोया था ढाणी मेंचक छह केएम ढाणी में बुजुर्ग रामप्रताप कासनिया (58) पुत्र गुमाना राम अपनी पत्नी चंद्र कला, पुत्र रामेश्वरलाल और रामेश्वरलाल की दो पत्नियों और दो पुत्रियों सहित रहता है। सोमवार तड़के करीब तीन बजे दो अज्ञात युवक ढाणी में आए और रामप्रताप के सिर पर किसी धारदार हथियार से चोट पहुंचाई। इससे उसकी मौत हो गई तथा राम प्रताप की पत्नी चंद्रकला(52) घायल हो गई। दोनाें ढाणी में पीछे की तरफ सोए थे।पिता के बाद पुत्र पर हमलाउसके बाद आरोपी ढाणी में आगे की तरफ आए और अपनी दो पत्नियों और दो पुत्रियों के पास सो रहे रामप्रताप के बेटे रामेश्वर लाल पर हमला कर दिया। इस दौरान रामेश्वर की आंख खुल जाने पर वह उठ गया। उसने मौके पर दो युवकों को देखा।रामेश्वर ने दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तथा ढाणी में पीछे सोए अपने पिता रामप्रताप को जगाने गया तो देखा कि उनके सिर पर चेाट लगी है तथा मां चंद्रकला भी घायल है। रामेश्वर के चाचा रामकुमार चंद्रकला और रामप्रताप को लेकर रावतसर के सरकारी अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक रामप्रताप की मौत हो चुकी थी। चंद्रकला को गंभीर हालत में रावतसर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां से उसे हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया व हनुमानगढ़ से बीकानेर रैफर कर दिया गया है।अधिकारियों ने ली जानकारीघटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी रणवीर मीणा व थाना प्रभारी अशोक विश्नोई जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया व एफएसएल टीम भी पहुची ओर घटनास्थल से सैंपल लिए। दोपहर मेें एसपी प्रीति जैन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।दो के खिलाफ मामला दर्ज करवायाइस संबंध में मृतक के पुत्र व घटना में घायल रामेश्वर लाल ने रावतसर पुलिस थाना में अज्ञात दो जनों केखिलाफ मामला दर्ज करवाया है। ढाणी में बने पानी के कुंड में से पुलिस को एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पुलिस को शक है कि इसी कुल्हाड़ी से हत्या की गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर इसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 14:37 UTC