बर | राष्ट्रीय राजमार्ग 162 के समीप अतिक्रमण हटाया गया।भास्कर न्यूज़ | बर मारवाड़/गिरीमंगलवार को तहसीलदार नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में हाईवे के समीप ढाबे लगाकर किए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 162 के इर्द-गिर्द पिछले कई समय से लोगों ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर होटल व ढाबे संचालित कर रहे थे। जिसकी सूचना पर तहसीलदार नरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को ध्वस्त करवाया। इस दौरान रायपुर थाना प्रभारी सवाई सिंह राठौड़, ऑप्रेशन मैनेजर संजय मारवाड़ी, बर टोल प्रभारी अंसार अहमद खान, रूट इंचार्ज पांचुराम कुमावत व मूलचंद सहित रायपुर पुलिस की टीम मौजूद रहे। ऑपरेशन मैनेजर संजय मारवाड़ी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 162 के समीप किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 00:33 UTC