Hindi NewsLocalHaryanaBhiwaniAfter Losing The First Two Elections, Dharambir Won The Third Election With A Record Number Of Votes. तीसरी बार में चुनाव जीता: पहले दो चुनाव हारने के बाद तीसरा चुनाव रिकार्ड मतों से जीता धर्मबीर नेढिगावा एक दिन पहलेकॉपी लिंकढिगावा जाटान में तीसरी बार में बने सरपंच दो बार मे 42 और 503 कुल 546 वोट मिले तीसरी बार मे जीत का अंतर 893 वोट का रहा। 14 वार्डों की पंचायत में लगभग 2368 वोट पोल हुए थे, जिसमें दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। ढिगावा जाटान के विजेता सरपंच धर्मबीर सिंह नेहरा ने दो बार पहले भी चुनाव लड़ा जिसमे पहले चुनाव 2010 में कुल 42 वोट मिले व 2015 में 503 वोट मिले।लगातार 17 वर्ष से क्षेत्र में समाजसेवा के कार्यों में इस प्रकार लगे रहे कि 2022 के पंचायती चुनाव में सरपंची मिल गई। सरपंची भी पूरी इज्जत से। दो के बीच मुकाबला हुआ। मुकाबले में विजेता धर्मबीर नेहरा को 1628 मत मिले प्रतिद्वंद्वी को 735 और नोटा को 5 मत मिले। जीत का अंतर 893 का रहा। विजेता सरपंच धर्मबीर नेहरा ने बताया कि गांव के विकास के लिए सरपंच पद के लिए 13 वर्ष पहले सरपंच की लड़ाई शुरू की थी। हारने के बाद भी वे सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं। समाज की सेवा करना उनकी विशेष इच्छा है। हारने के बाद भी वे समाज की सेवा में लगे रहते है। गांव में खेल, पेयजल, स्वछता, सुरक्षा, आपसी भाईचारे के लिए काम करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।
Source: Dainik Bhaskar November 04, 2022 02:27 UTC