Dainik Bhaskar News Headlines Pakistan Imran Khan Azadi March, T20 World Cup 2022 Points Table - Dainik Bhaskar - News Summed Up

Dainik Bhaskar News Headlines Pakistan Imran Khan Azadi March, T20 World Cup 2022 Points Table - Dainik Bhaskar


इमरान खान पर फायरिंग, PTI के सेक्रेटरी जनरल ने 3 लोगों पर साजिश की बात कहीइमरान का मार्च गुरुवार शाम पंजाब के वजीराबाद इलाके में पहुंचा था। वे कंटेनर पर कुछ लोगों के बीच खड़े होकर समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे। तभी हमलावर ने इमरान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वे वही फर्श पर गिर पड़े। गोली उनके दाहिने पैर में लगी। घायल इमरान को लाहौर के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया। हमले के विरोध में पाकिस्तान के कई शहरों में प्रदर्शन भी हुए। PTI के सेक्रेटरी जनरल असद उमर ने दावा किया कि पार्टी अध्यक्ष इमरान खान ने बताया है कि इस हमले के पीछे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और एक सीनियर मिलिट्री ऑफिसर अधिकारी का हाथ है।पढ़ें पूरी खबर...2. ED को झारखंड के CM हेमंत सोरेन की खुली चुनौती, बोले- हिम्मत है तो अरेस्ट करोED ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन ED दफ्तर पहुंचने की बजाय वह एक रैली में शामिल हुए। यहां उन्होंने जांच एजेंसी को चुनौती देते हुए कहा- अगर गुनाह किया है तो पूछताछ क्या करना? हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाओ। हेमंत सोरेन ने अपने 29 मिनट के भाषण में सिर्फ केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- झारखंड सरकार को दिल्ली से गिराने की साजिश हो रही है। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सोरेन ने ED से पेश होने के लिए 3 हफ्ते का समय मांगा है।पढ़ें पूरी खबर...3. केजरीवाल मुर्दाबाद के नारे लगे तो AAP वर्कर्स ने पंजाब से आए लोगों से मारपीट कीहिमाचल विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के रोड-शो में हंगामा हो गया। केजरीवाल 5 मिनट ही बोले थे कि पंजाब से आए ETT-TET पास अध्यापक संघ के सदस्यों ने अपने मांग पत्र लहराने शुरू कर दिए। AAP कार्यकर्ताओं ने इन्हें रोका तो अध्यापक संघ के सदस्यों ने पर्चे उछाले और केजरीवाल मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीटते हुए धक्के देना शुरू कर दिया। AAP वर्करों ने इन लोगों पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। स्थिति यह बनी कि केजरीवाल को बीच में ही भाषण छोड़कर लौटना पड़ा। गुरुवार को केजरीवाल पहली बार चुनाव प्रचार में पहुंचे थे। ​​​​​पढ़ें पूरी खबर...पंजाब में भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार से सुनवाई नहीं होने पर यह लोग सोलन में केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे। अध्यापक संघ ने AAP वर्कर्स पर उनकी पगड़ियां उतारने का भी आरोप लगाया है।4. वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराया, सेमीफाइनल की रेस में हुई वापसीटी-20 वर्ल्ड कप के 36वें मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 33 रन से हरा दिया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 69 रन बनाए। लेकिन बारिश की वजह साउथ अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक,14 ओवर में 142 रन का टारगेट मिला। अफ्रीकी टीम 9 विकेट पर 108 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के उसके रास्ते कम ही सही, लेकिन अब भी खुले हैं।पढ़ें पूरी खबर...भारत, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका में से केवल दो टीम ही से सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल का पूरा समीकरण जानने के लिए यहां क्लिक करें...5.


Source: Dainik Bhaskar November 04, 2022 01:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */