तुला राशिफल 7 फरवरी 2019: आज सभी कार्य सफलतापूर्वक होने का योग - News Summed Up

तुला राशिफल 7 फरवरी 2019: आज सभी कार्य सफलतापूर्वक होने का योग


करियर: आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा। आज आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को अच्छी तरह काम में लगा सकेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियों या चर्चा में भाग लेने का मन करेगा। आप सामान्य रूप से शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करने में सक्षम होंगे।पारिवारिक जीवन: माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। उनकी प्रगति होगी। स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा।आर्थिक स्थिति: आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होने की संभावना है।स्वास्थ्य: अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा।सुझाव: चने की दाल भिगो कर गाय को खिलाने ले होगा लाभ।


Source: Navbharat Times February 06, 2019 21:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */