परिजनों के साथ आप समय आनंदपू्र्वक बिता सकेंगे। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं। गृहस्थी, दाम्पत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।स्वास्थ्य: पेट से संबंधित बीमारी की वजह से दर्द रह सकता है। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से स्वास्थ्य में लाभ होता नजर आएगा। माताजी का स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को स्वस्थ अनुभव करेंगे।मनी और करियर: कार्य में सफलता और यश प्राप्त होगा। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। खर्च की मात्रा आज बढ़ न जाए, इसका ध्यान रखें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। नए कार्य की योजना बनेगी और वो सफल होगी। ट्रांसफर का भी योग है।आज की टिप्स: दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।
Source: Navbharat Times February 08, 2019 21:33 UTC