तेल के दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट: साल भर में दुगुने हो गए खाद्यान तेल के दाम, आमजन की रसोई पर सीधा असर - News Summed Up

तेल के दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट: साल भर में दुगुने हो गए खाद्यान तेल के दाम, आमजन की रसोई पर सीधा असर


Hindi NewsLocalRajasthanPaliEdible Oil Became Expensive, Anger Among The General Publicतेल के दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट: साल भर में दुगुने हो गए खाद्यान तेल के दाम, आमजन की रसोई पर सीधा असरपाली। 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकफातमा बानो, गृहणीकोरोनाकाल के बाद अचानक से किराना के सामान की दरें बढ़ गई है और ऐसे में रसोई का भी बजट गड़बड़ा गया है। सबसे ज्यादा असर खाने के तेल पर हुआ है। 1 साल में इनके दाम दोगुना तक बढ़ गए है। लोगों का कहना हैं कि कोरोना के चलते पहले से ही काम धंधा मंदा हैं और इधर तेल के बढ़े दाम कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं। आमजन को राहत देने के लिए महंगाई कम करने के लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए जिससे लोगों को राहत मिल सके।तिल्ली के तेल की घाणी करते हुए चम्पालाल ने बताया कि तिल्ली के तेल में कुछ ज्यादा इजाफा नहीं हुआ क्योंकि यह आयात नहीं होता।सरसों, सोयाबीन देश में अधिकांश आयात किया जाता हैं। आपूर्ति कम होने एवं आयात पर टैक्स ज्यादा होने के चलते पिछले एक साल में तेल के भावों में भारी इजाफा हुआ हैं। किराना व्यापारी राधाकिशन अरोड़ा व भानाराम बताते हैं कि सोयाबीन तेल का 15 किलो का टीन पहले 1700 रुपए का आता था वर्तमान में उसके भाव 2400-2500 रुपए हैं। मूंगफली तेल का 15 किलो का टीन साल भर पहले 1700-1800 रुपए तक आता था उसके वर्तमान में भाव 2200-2300 तक हैं। सरसों का तेल जो ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा यूज होता हैं। साल पहले भर सरसों तेल का 15 किलो का टीन 1700-1800 तक आ जाता था उसके भाव वर्तमान में 2400-2500 तक पहुंच गए हैं। तिल की तेल की घाणी चलाने वाले चम्पालाल ने बताया कि तिल्ली के तेल के भावों में कोई इजाफा नहीं हुआ क्योंकि यह आयात नहीं होती।तेल के दाम ज्यादा होने से व्यापार पर भी असर पड़ा है।आमजन बोले, तेल के बढ़े दामों से बढ़ा रसोई क बजटसुंदर नगर निवासी तारादेवी ने बताया कि पहले 1300-1400 रुपए में तेल का टीन आ जाता था वह अब 2500 रुपए तक पहुंच गया हैं। तेल का उपयोग सब्जी बनाने आदि में रसोई में रोजाना होता हैं। भाव बढ़ने रसोई का बजट बढ़ गया हैं। कोरोना के चलते पहले से ही आर्थिक हालत ज्यादा अच्छी हैं। तेल के बढ़े दाम ओर परेशान कर रहे हैं। इंद्रा कॉलोनी निवासी फातमा बानो बताती हैं कि पहले तेल का टीन 1500 रुपए में आ जाता था अब 2500 रुपए में आ रहा हैं। पति मजदूरी का काम करते हैं। बढ़े तेल के दामों से आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए।


Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 04:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */