Hindi NewsLocalRajasthanBarmerClouds Of Hope Prevailed In The Sky Throughout The Day, Mercury Increased By 7 Degrees Simultaneously, Heat And Humidity Made The Situation Miserable, Farmers Worried Due To Lack Of Rainदिन भर छाए रहे उम्मीदों के बादल: एक साथ 7 डिग्री बढ़ा पारा, गर्मी व उमस ने किया हाल बेहाल, बारिश नहीं होने से किसान चिंतितबाड़मेर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकआसमान में छाए रहे बादल।बाड़मेर में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे तो लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। बुधवार को पारा 7 डिग्री बढ़कर 37.7 पहुंच गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।लगातार तीसरे दिन भी आसमान में बादल छाए रहे और किसानों ने बादलों को देखकर आस लगाए रखी कि बारिश होगी लेकिन बारिश नहीं हुई। किसान अब चिंतित है कि इस वर्ष अकाल न पड़ जाए। वहीं बुधवार को गर्मी व उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।एक दिन बढ़ा 7 डिग्री पारामंगलवार को अधिकतम पारा 30.7 और न्यूनतम 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के पारे में महज 4 डिग्री का अंतर रहा है। बुधवार को अधिकतम पारा 37.7 और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन रात के पारे में भी करीब 10 डिग्री का अंतर रहा है।किसान को बारिश इंतजारबारिश की आस में बैठे किसानों के लिए बुधवार का दिन भी निराशा का रहा। जिले में कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई है। 15 लाख हेक्टेयर में बुआई होनी थी, लेकिन अब तक महज 5-7 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हुई है। इससे किसानों के लिए फसल बुआई का समय निकल रहा है।गौरतलब है कि बाड़मेर में जुलाई का औसत पारा 37 डिग्री तक रहता है। 17 जुलाई को अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया था। पिछले तीन दिनों में तेजी से पारे में गिरावट आई थी। लेकिन बुधवार को पारा एक साथ 7 डिग्री बढ़कर 37.7 हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के फिर से सक्रिय होने के साथ ही जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। गुरुवार को बारिश का यलो अलर्ट है।
Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 14:48 UTC