दिल्ली के बवाना इलाके में मंगलवार देर शाम गैंगवार की वारदात सामने आई, जिसमें 4 लोगों को गोली मारी गई. प्रारंभिक जांच में पुलिस को टिल्लू ताजपुरिया और गोगी गैंग के बीच पुराने गैंग संघर्ष से जुड़े होने का शक है. फायरिंग में एक 10 साल के बच्चे के पैर में भी गोली लगी, वहीं घर के बाहर खड़े एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी. इस हमले के पीछे टिल्लू गैंग का हाथ होने का शक जताया जा रहा है. हालांकि, टिल्लू ताजपुरिया और गोगी दोनों ही पहले की गैंगवॉर में मारे जा चुके हैं, लेकिन उनके गैंग के सदस्य अब भी एक-दूसरे को निशाना बनाते रहते हैं.
Source: NDTV March 19, 2026 16:33 UTC