दिल्ली में लॉकडाउन से कोचिग व कामधंधे बंद, बिगड़ी स्थिति - News Summed Up

दिल्ली में लॉकडाउन से कोचिग व कामधंधे बंद, बिगड़ी स्थिति


जागरण संवाददाता बांदा कोरोना को लेकर दिल्ली में स्थिति बहुत बिगड़ गई है। लॉकडाउन कोजागरण संवाददाता, बांदा : कोरोना को लेकर दिल्ली में स्थिति बहुत बिगड़ गई है। लॉकडाउन को लेकर लोग घरों में कैद हैं। किराए के एक कमरे में समय काटना मुश्किल हो रहा है। कोचिग, लाइब्रेरी से लेकर फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। संक्रमण की चपेट में आने का ज्यादा खतरा था। इससे अपने गांव घर की माटी में वापस लोग लौटकर आ रहे हैं।महाकौशल व संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में दिल्ली से लौटने वालों की संख्या इन दिनों ज्यादा बढ़ गई है। यही हाल बसों का भी है। कोरोना संक्रमित दिल्ली में हजारों की संख्या में रोजाना निकल रहे हैं। लॉक डाउन लगने से सिर्फ आवश्यकता का ही सामान मिल रहा है। किसी को भी घर के बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। एक बार फिर से स्थिति पिछली बार की तरह बनती जा रही है। काम व पढ़ाई को जो लोग बांदा के वहां रह रहे हैं। उन्हें साधन बंद होने का डर सता रहा था। इससे वह समय रहते अपने अपने घरों को लौट रहे हैं। किराए के कमरों में ताला लगाकर लोग जो सामान साथ ला सकते हैं। उनके साथ ट्रेनों व बसों से सफर कर रहे हैं। दिल्ली से लौटकर आए लोगों ने कुछ इस तरह से वहां की तस्वीर बयां की है।------------------------------------ दिल्ली के महिपालपुर में रहकर बर्फ फैक्ट्री में काम करते थे। 26 तक के लिए लॉक डाउन लगा दिया गया है। इससे फैक्ट्री बंद हो गई है। घर के बाहर निकलने को नहीं मिल रहा है। आगे चलकर किराया चुकाने व खाने तक के लाले पड़ सकते हैं। इससे ट्रेन से वह बांदा स्टेशन आए हैं।- संतोष पैलानी- फरवरी माह में दिल्ली गए थे। तब वहां कोरोना की यह स्थिति नहीं थी। फैक्ट्री में काम मिल गया था। लॉक डाउन लगने से ज्यादातर सामान किराए के कमरे में छोड़कर वापस लौट आए हैं। जो उठा सकते थे वहीं सामान साथ लाए हैं। मकान मालिक ने भी जल्दी घर जाने की सलाह दी थी।चुनूबाद ग्राम लसड़ा- दिल्ली के जीटीवी नगर में रहकर बैकिग की तैयारी कर रहे हैं। कोरोना को लेकर वहां पढ़ाई पूरी तरह बंद हो गई है। मरीजों को भर्ती होने के लिए बेड नहीं मिल रहे हैं। संक्रमण की चपेट में आने का खतरा था। इससे वापस घर लौट रहे हैं। दिल्ली से ट्रेन में बांदा तक आए हैं।- अनुपम ग्राम नरदहा- बीएससी की पढ़ाई किराए के कमरे में रहकर कर रहे थे। दिल्ली में कोरोना जांच कराने गए तो लंबी लाइन लगी थी। इससे जांच तक नहीं हो पाई थी। ज्यादातर लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। इससे वह भी अपना सामान लेकर ट्रेन से बांदा स्टेशन आए हैं। आगे अब दूसरे साधन से घर पहुंचेंगे।- आकाश गुप्ता ग्राम नरदहाशॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran April 21, 2021 11:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */