\BPoonam.Gaur\B@timesgroup.com\Bनई दिल्ली : \Bलॉकडाउन के नियमों में कुछ राहत मिलने के बाद अब जीवन को चलाने के लिए दौड़ शुरू हो चुकी है। डीडीए ने कुछ कंस्ट्रक्शन साइटों पर पूरी सावधानी के साथ काम शुरू कर दिया है। मजदूरों को पहले दिन नियमों की पूरी जानकारी दी गई। काम सिर्फ उन्हीं साइटों पर शुरू हुआ है जहां मजदूर पहले से ही रह रहे हैं।डीडीए के अनुसार, सबसे पहले कठपुतली कॉलोनी में 2800 फ्लैट्स का काम शुरू कर दिया है। पिछले काफी समय से इन प्रोजक्ट्स पर काम रुका हुआ था। डीडीए आने वाले समय में 30 से अधिक साइटों पर काम शुरू करने वाली है। करीब एक हफ्ते में ही इन सभी साइटों पर काम शुरू हो जाएगा। डीडीए से अनुसार कंस्ट्रक्शन साइटों पर कोरोना को फैलने से रोकने के लिए नए नियम सख्ती से लागू किए गए हैं। साइटों पर मजदूरों को गुटका, तंबाकू और पान खाने पर प्रतिबंध है। बाथरूम और टॉइलट में भीड़ न लगाने, तय जगह पर खाना खाने जैसे नियम तो लागू हैं ही। साथ ही निर्माण सामग्री की हेंडलिंग में लगे कर्मियों को ग्लव्स य पीपीई जैसे उपकरण देना भी शामिल है।इंजीनियर और कर्मचारी इन नियमों का पालन नहीं करते तो उन्हें फाइन देना पड़ सकता है। साइटों पर आ रहे निर्माण सामग्री के लिए भी नियम तय किए गए हैं। इनके इस्तेमाल से पहले तीन दिन तक इस सामग्री को अलग रखना होगा। इसके बाद पैकेजे मटिरियल और पाइप, फिटिंग जैसे मटिरियल को सैनिटाइज करना होगा। इसके बाद ही इस सामान का उपयोग किया जा सकेगा। इससे सामानों में यदि वायरस होगा तो वह खत्म हो जाएगा। इंजीनियरिंग स्टाफ भी साइट पर 50 प्रतिशत ही आएंगे, इन्हें अपनी गाड़ियों से आना होगा। कंस्ट्रक्शन साइट पर बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा। मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। साथ ही कंस्ट्रक्शन साइट पर किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण आते हैं तो उसके लिए इमरजेंसी प्रोटोकॉल का पालन जरूरी होगा।
Source: Navbharat Times May 08, 2020 02:30 UTC