Vande Bharat Mission: रियाद एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच, 150 भारतीयों के साथ थोड़ी देर में विमान भरेगा उड़ाननई दिल्ली, एएनआइ। दुनियाभर में फैलते कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच विदेश में हजारों की तादाद में भारतीय फंसे हुए हैं जो अपने देश आना चाहते हैं। गुरुवार से ही विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने का काम शुरु हो गया है। देर रात आबूधाबी से लोगों को लेकर पहला विमान कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। सबसे पहले बता दें कि इस महाभियान का नाम वंदे भारत मिशन रखा गया है। आज भी एयर इंडिया के पांच विमान विदेश में फंसे नागरिकों को लेकर देश लौटेंगे।सऊदी अरब रियाद में 150 भारतीयों की एयरपोर्ट पर जांचसऊदी अरब के रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगभग 150 भारतीय नागरिकों की जांच की जा रही है। शीघ्र ही केरल के कोझीकोड के लिए उड़ान भरी जाएगी।ढाका से श्रीनगर के लिए रवाना हुआ विमानVande Bharat Mission: ढाका (बांग्लादेश) से एयर इंडिया के विमान ने श्रीनगर के लिए उड़ान भर ली है। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने इसकी जानकारी दी।सिंगापुर में फंसे भारतियों को दिल्ली लेकर लौटा विमानविदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भेजे गए एयर इंडिया का विमानों में से एक यात्रियों के साथ दिल्ली लौट आया है। जानकारी के अनुसार, ये विमान 11.20 मिनट पर लैंड हुआ है। बाकी विमान देर शाम भारत के हवाई अड्डों पर बांग्लादेश और मध्य पूर्व के कुछ देशों से आएंगी।मालदीव में ऑपरेशन Samudra Setuभारतीय नौसेना के उभयचर युद्धपोत आईएनएस जलाश्व ने लगभग 750 भारतीय नागरिकों को वापस लाने की तैयारी जोरों पर है। इन लोगों को ऑपरेशन समुद्र सेतु (Samudra Setu ) के तहत कोच्चि में वापस घर भेज दिया जाएगा। भारतीय उच्चायोग द्वारा मालदीव में अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर पोस्ट किए गए नियमित अपडेट के अनुसार, यात्री वेलाना हवाई अड्डे पर आवश्यक प्रक्रियाओं से गुजर रहे हैं।केरल पहुंचे 5 लोगों में कोरोना के लक्षणअबू धाबी से कल (गुरुवार) रात कोचीन अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाए गए 181 लोगों में से 5 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना वायरस (COVID-19) के लक्षण पाए गए है इसके बाद इम सभी को जिला अस्पताल अलुवा के आइसोलेशन वार्ड में ले जाया गया। वहीं एक और यात्री को कुछ शारीरिक बीमारी थी। उन्हें एंबुलेंस में एर्नाकुलम जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थित एक छोटे से क्वारेंटाइन सेंटर में लाया गया था।त्रिशूर में बनाया गया क्वॉरेंटाइन सेंटरकेरल सरकार ने विभिन्न देशों से लाए जा रहे लोगों के लिए त्रिशूर के गुरुवयुर में एक क्वॉरेंटाइन सेंटर स्थापित किया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में अबू धाबी से 181 यात्रियों को कोचीन लाया गया था।हैदराबाद में फंसे केन्याई नागरिकों को भेजा जाएगा स्वदेशराष्ट्रव्यापी कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण हैदराबाद में फंसे 32 केन्याई नागरिकों की गुरुवार को एक विशेष उड़ान भरी गई। इंडिगो एयरलाइंस की एक विशेष यात्री राहत उड़ान हैदराबाद सिटी के कुछ केन्याई नागरिकों को वापस लाने के लिए संचालित की गई। विमान यात्रियों को मुंबई ले गया, जहां उन्हें केन्या एयरवेज द्वारा केन्या से आगे एयरलिफ्ट किया जाना है।एक इंडिगो उड़ान, जो एक शुद्ध घरेलू उड़ान के रूप में संचालित होती है - 6E 9104 - चेन्नई से बैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह 9.20 बजे पहुंचेगी। यह विमान 83 केन्याई नागरिकों के साथ सुबह 11.02 बजे मुंबई के लिए रवाना होगा, जिसमें से 32 यात्री हैदराबाद से और 51 ट्रांजिट यात्री चेन्नई और बैंगलोर से शामिल होंगे। कुल यात्रियों की संख्या 83 है।Posted By: Ayushi Tyagiडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran May 08, 2020 02:27 UTC