दिल्ली में बुधवार को स्वाइन फ्लू के 74 नये मामले सामने आए जिसके बाद शहर में इससे प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 1093 हो गयी है. स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को स्वाइन फ्लू के 74 नये मामले सामने आए जिसके बाद शहर में इससे प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 1093 हो गयी है. सोमवार तक दिल्ली सरकार ने स्वाइन फ्लू से किसी के मरने की रिपोर्ट नहीं की थी लेकिन मंगलवार की रिपोर्ट में एक व्यक्ति के मरने की बात कही गयी है. सफदरजंग अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टरों के अनुसार इस बार स्वाइन फ्लू से तीन लोगों के मरने की रिपोर्ट है जबकि आरएमएल अस्पताल में इस बीमारी से 10 लोगों के मरने की रिपोर्ट है. देश में स्वाइन फ्लू के 2,500 से ज्यादा मामले, 77 लोगों की मौत, इन तरीकों से करें बचावअधिकारियों ने बताया कि आरएमएल अस्पताल में स्वाइन फ्लू से मरने वाले 10 मरीजों में से नौ दिल्ली से और एक व्यक्ति शहर से बाहर का था.
Source: NDTV February 06, 2019 18:11 UTC