दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले में इस वर्ष 10 फीसदी आर्थिक आरक्षण, बढ़ेंगी 18 हजार सीटें - News Summed Up

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले में इस वर्ष 10 फीसदी आर्थिक आरक्षण, बढ़ेंगी 18 हजार सीटें


नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) शैक्षणिक सत्र 2019-20 में 10 फीसद आर्थिक आरक्षण लागू करने जा रहा है। इससे उम्मीद की जा रही है कि डीयू में करीब 18 हजार सीटें और बढ़ सकती है।इसके अलावा अगले वर्ष यानी 2020 के दाखिले के समय अन्य 15 फीसद आर्थिक आरक्षण को लागू किया जाएगा। यानी डीयू में 25 फीसद आर्थिक आरक्षण लागू होगा। बुधवार को डीयू की दाखिला समिति की बैठक में ये महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।दाखिला समिति के अध्यक्ष प्रो. राजीव गुप्ता ने कहा कि हम कुल 25 फीसद आरक्षण डीयू में लागू करने जा रहे हैं। इस वर्ष 10 फीसद एवं अगले वर्ष 15 फीसद आर्थिक आरक्षण लागू किया जाएगा। इस वर्ष पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों के दाखिले के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि छात्रों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय उसकी डुप्लीकेट कॉपी न बने।छात्र दाखिले के लिए आवेदन करते समय कुछ गलतियां करते हैं। ऐसे में वे दूसरी ईमेल आइडी से फिर से आवेदन करते हैं। इससे एक ही छात्र तीन से चार फॉर्म भर लेते हैं। इससे कई तरह की समस्या होती है। इसलिए हम ऐसी प्रणाली विकसित करेंगे जिससे कि यदि किसी छात्र ने एक से अधिक बार आवेदन किया है तो उसकी पहचान हो जाए।बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले-सुरक्षा बलों के बच्चों एवं उनकी विधवाओं के लिए केंद्रीय तरीके से दाखिले की व्यवस्था की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय अलग से विकल्प दिया जाएगा।- डीयू इस वर्ष सत्र के शुरू होने से पहले ही दाखिला प्रणाली को पूरा कर लेगा। आमतौर पर जुलाई से डीयू के स्नातक पाठ्यक्रमों की कक्षाएं शुरू हो जाती हैं, लेकिन दाखिला प्रक्रिया सितंबर-अक्टूबर तक चलती है। ऐसे में इस वर्ष जुलाई से पहले ही उम्मीद की जा रही है कि पांच कटऑफ के जरिये दाखिला प्रक्रिया पूरी हो जाए।-विद्यार्थी दाखिले के लिए सुचारू रूप से आवेदन कर सकें, इसके लिए डीयू अपनी वेबसाइट में वीडियो अपलोड करेगा।-आवेदन फार्म को किस तरह से भरा जाए, इसमें यह जानकारी दी जाएगी।-भरे हुए डमी फॉर्म भी डीयू की वेबसाइट पर मौजूद रहेंगे, जिससे कि छात्र फॉर्म भरते समय कोई गलती न करें।-पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों के लिए इस साल दाखिले के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। दाखिले के लिए आवेदन करते समय उन्हें एक विकल्प मिलने की उम्मीद है।- इस वर्ष डीयू दाखिले के लिए अपना सूचनात्मक बुलेटिन हिदी एवं अंग्रेजी दोनों में जारी करेगा।Posted By: Arun Kumar Singh


Source: Dainik Jagran February 06, 2019 17:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */