Hindi NewsLocalRajasthanPaliProstitution Was Being Done By Bringing Girls From Delhi, Five Arrestedदिल्ली से लड़कियां लाकर करवा रहे थे वेश्यावृत्ति: पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर भेजा, इशारा मिलते ही दी दबिश, 2 महिला सहित 5 गिरफ्तारपाली। 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकरायपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया कलां गांव के एक खेत बने मकान में चल रहे वेश्यावृत्ति के रैकेट का रायपुर थाना पुलिस ने फंडा फोड़ किया। दबिश देकर पुलिस ने यहां से दिल्ली से लाई गई दो युवतियों सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ जारी हैं।जैतारण वृत्ताधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलियां कला गांव के निकट पेट्रोल पम्प के पीछे खेत में बने मकान में दिल्ली लड़कियां बुलाई गई हैं। जिनसे वेश्यावृत्ति करवाई जा रही हैं। जिस पर बोगस ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया। उसकी ओर से इशारा मिलते ही मकान में दबिश दी। मौके से दिल्ली निवासी दो युवतियां, दो ग्राहक सहित मैनेजर को गिरफ्तार को पीटा एक्ट में मामला दर्जकर कार्रवाई की।इनको किया गिरफ्ताररायपुर थानाप्रभारी मनोज राणा ने बताया कि मौके सेक्स रैकेट संचालित करने वाले नागौर जिले के सुरियास (पादु कलां) निवासी 32 वर्षीय विजेन्द्रसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह राजपूत, ग्राहक भीलवाड़ा जिले के हाथी भाटा (करेडा) निवासी 23 वर्षीय केशरसिंह पुत्र प्रेमसिंह रावत, मध्यप्रेश के नीमच क्षेत्र के हरकिया खाल (जीरन) निवासी 19 वर्षीय विकास पुत्र शंभुलाल मेघवाल सहित वेश्यावृत्ति करवाने दिल्ली से लाई गई दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया।हाइवे किनारे ढाबो-होटलों पर लम्बे समय से हो रहा अनैतिक कारोबारपाली जिले में हाइवे किनारे आबाद कई होटलों व ढाबों में लम्बे समय से अनैतिक कार्य चोरी छुपे होता आ रहा हैं। लम्बे समय बाद पाली पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र में पीटा एक्ट की कार्रवाई की। हाइवे पर सांडेराव, गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे आबाद ढाबों, होटलों में पूर्व में भी कई बार अनैतिक कार्य पकड़े जा चुके हैं। इन थानों क्षेत्रों में बाहर से युवतियों को बुलाकर वेश्यावृत्ति करवाई जाती थी। शहर के मंडिया रोड शहीद भगतसिंह आवासीय कॉलोनी में भी चोरी-छीपे लम्बे समय से अनैतिक काम हो रहा हैं।
Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 11:20 UTC