Hindi NewsLocalRajasthanBharatpurLocal People Were Hesitant To Come Out Of Their Houses Due To Waterlogging, Accidents Due To Water Loggingबारिश में शहर की कॉलोनियां जलमग्न: स्थानीय लोग जलभराव के कारण घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे, जलभराव की वजह से हो रहे हादसेभरतपुर 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकसड़क में भरे पानी से निकलता व्यक्ति। सड़क पूरी तरह से डूबी पानी में।मानसून की दो बारिश के बाद ही भरतपुर शहर की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं। कई कॉलोनियों में पानी की निकासी नहीं है तो कहीं सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क को बिना बनाए छोड़ दिया गया है। अब जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरा होने के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं।सड़क पूरी तरह से डूबी पानी में।शहर के निचले हिस्से की करीब 40 से ज्यादा कॉलोनियां जलभराव की समस्या से जूझ रही हैं। शहर की रुदिया नगर शास्त्री नगर, प्रिंस नगर, गिरीश बिहार कॉलोनी सहित कई ऐसी कॉलोनियां जहां जलभराव की समस्या बनी हुई है।जब इन कॉलोनियों के लोग घर से बाहर निकलते हैं तो जलभराव के कारण उन्हें गड्ढे नहीं दिखाई देते और उनके वाहन गड्ढे में फंस जाते हैं जिससे वाहन चालक गिर तक जाते हैं। अगर शहर में आधे घंटे भी बारिश हो जाती है तो शहर की आधी सड़को में पानी भर जाता है।नगर निगम का कहना है की मानसून से पहले नगर निगम शहर के छोटे बड़े नालों की सफाई पहले ही करवा ली थी। लेकिन कुछ नाले नगर निगम में आते हैं तो कुछ नाले यूआईटी में जिसकी वजह से नालों की लेवलिंग सही नहीं है और पानी का निकास रुक रहा है।
Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 11:15 UTC