दीपिका-अतनु की रियल लव स्टोरी के सामने फिल्म की स्क्रिप्ट फेल, तकरार फिर प्यार...इंट्रेस्टिंग है निशानेबाजों की प्रेम कहानी - News Summed Up

दीपिका-अतनु की रियल लव स्टोरी के सामने फिल्म की स्क्रिप्ट फेल, तकरार फिर प्यार...इंट्रेस्टिंग है निशानेबाजों की प्रेम कहानी


तकरार से हुई शुरुआत, फिर दोस्ती के बाद हो गया प्यार टाटा आर्चरी अकादमी में रहने के दौरान दीपिका और अतनु सभी प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए साथ सफर करते, मगर कभी मामले को सुलझाने की कोशिश नहीं की। इसी बीच साल 2016 के विश्व कप में दोनों के बीच सुलह हो गई। विश्व कप 2016 में दीपिका और अतनु की जोड़ी फाइनल तक भी पहुंची, लेकिन कोरिया से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद धीरे-धीरे फिर से उनकी पहले जैसी दोस्ती हो गई।शादी की पहली वर्षगांठ के पहले एक-दूसरे को दिया गोल्ड का तोहफा विश्व कप तीरंदाजी प्रतियोगिता के मिश्रित युगल स्पर्धा में पत्नी के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर अतनु दास ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईश्वर ने उन्हें एक-दूसरे के लिए बनाया है। उन्हें अभी नया कीर्तिमान गढ़ना है, इसलिए वे पति-पत्नी हैं, लेकिन मैदान पर वे दंपती के रूप में नहीं, बल्कि प्रतिस्पर्धी के रूप में हैं। वहीं इस शानदार सफलता पर दीपिका ने कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने पर है।


Source: Navbharat Times June 28, 2021 04:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */