Hindi NewsLocalRajasthanBarmerBarmer District Administration Is Preparing For The Third Wave, After The Start Of 12 Oxygen Plants, Barmer Will Become Self sufficientतीसरी लहर को लेकर तैयारी: जिले के हॉस्पिटल में जुलाई तक शुरू होंगे 12 ऑक्सीजन प्लांट, बच्चों के लिए डेडिकेटेड वार्ड भी बनाएबाड़मेर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकबाड़मेर जिला अस्पतालराजस्थान के बीकानेर में कोरोना का नया वेरिएंट डेल्टा प्लस की एंट्री होने के बाद बाड़मेर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आया गया है। जिले में 12 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयार कर ली है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना का डेल्टा प्लस या तीसरी लहर को लेकर पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक तैयार कर रहे हैं।बीते सप्ताह बीकानेर में डेल्टा वेरियंट का केस मिलने के बाद सरकार ने सभी जिलों को सतर्क कर दिया है। बीते सप्ताह संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा ने वीसी के जरिए बैठक लेकर कोविड टीकाकरण तथा तीसरी लहर प्रशासन से फीडबैक भी लिया था। प्रशासन ने जिले के 13 सामुदायिक अस्पताल को चिन्हित कर यहां पर स्वास्थ सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। अत्याधुनिक उपकरण के अलावा चिकित्सा कर्मी एवं विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्ति की जाएगी। जिले में बाड़मेर में 3 तथा बालोतरा में 3 ऑक्सीजन प्लांट के अलावा 6 बड़े सीएचसी पर भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं, जो मध्य जुलाई तक शुरू होने की संभावना है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबुलाल विश्नोई ने बताया कि दूसरी लहर में सबसे ज्यादा दिक्कत ऑक्सीजन की हुई थी इसको लेकर जिले में 12 ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो रहे हैं। यह प्लांट शुरू होने के बाद ऑक्सीजन को लेकर हम आत्मनिर्भर हो जाएगें।जिला बनेगा ऑक्सीजन में आत्मनिर्भरजिले में कुल 12 ऑक्सीजन प्लांट लग रहे है जो जुलाई के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है। बाड़मेर जिला अस्पताल में 3, बालोतरा अस्पताल में 3, बायतु में 1 सहित पांच अन्य बड़े सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं। जो जल्द ही शुरू हो जाएगें।कोविड डेडिकेटेड वार्ड बनायाजिले में बच्चों के लिए डेडिकेटेड वार्ड बनाए गये है। जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध चिकित्सालय में एक कोविड डेडिकेटेड वार्ड बनाया गया है, इसमें 24 आक्सीजन सपोर्ट बेड एवं 9 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं।
Source: Dainik Bhaskar June 28, 2021 04:30 UTC