Hindi NewsLocalRajasthanPaliThree Miscreants On The Pulsar Bike Made The Women Look At Themselves As A Victim Of Loot, Took Away The Jewels From The Saws, The Police Were In SearchAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपदुल्हन के गले पर आरी रख काट ले गए गहने: जेठानी के साथ टॉयलेट जा रही देवरानी से जबरन गहने लूटे, एक के बाद एक तीन घटनाओं को दिया अंजामपाली 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकदुल्हन शारदा दो दिन पहले ही अपने ससुराल आई थी।जिले में आए दिन लूट की वारदात सामने आ रही हैं। बुधवार अलसुबह भी बाइक पर आए तीन लुटेरों ने एक के बाद एक तीन अलग-अलग लूट की वारदात को अंजाम दिया। जो महिलाओं से करीब पांच-छह तोला सोने के आभूषण डरा धमकाकर लूट ले गए। इस दौरान एक नई नवेली दुल्हन के की गर्दन पर आरी कर गहने लूट लिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हैं।पीड़ित ने बताया कि तीनों बदमाश प्लसर बाइक पर आए थे। उनके पास आरी थी। जिससे उन्होंने गले में पहने गहने काटे तथा लूटकर ले गए। सभी पीड़ितों ने जो हुलिया बताया उसके आधार पर तीनों वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश एक ही थे। तोगावास फिर मानपुरा और उसके बाद ढाकों की ढाणी में लूटकर वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद बदमाश आगे ग्रामीण क्षेत्र की ओर निकले गए। उनकी तलाश में एक दल ग्रामीण क्षेत्र में भी गया हुआ हैं।तोगावास (गुड़ा एंदला थाना) में पक्षियों को चुग्गा देने जा रही महिला की कंठी लूटीगुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के तोगावास गांव में सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुखियादेवी (45) पत्नी पुकाराम देवासी घर से पक्षियों को दाना देने निकली। इस दौरान उन्हें अकेला देख प्लसर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोका। आरी से उनके गले पहनी करीब दो तोले की कंठी काट कर ले गए। साथ ही धक्का देकर महिला को गिरा दिया। हादसे में महिला के सिर व कमर पर भी चोट आई।मानपुरा भाखरी (कोतवाली थाना) में शौच कर लौट रही महिला की गर्दन पकड़ कर की लूटपहली घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कोतवाली थाना क्षेत्र के हाइवे किनारे आबाद मानुपरा भाखरी गांव में पहुंचे। यहां कीरों की ढाणी निवासी शांतीदेवी (45) पत्नी बुद्धाराम कीर शौच कर वापस घर की तरफ जा रही थी। इस दौरान बदमाशों ने उसी गर्दन पकड़ कर नाक में पहनी करीब आधा तोले सोने का आभूषण लूटा लिया।मानुपरा भाखरी गांव की शांतीदेवी ।ढाको की ढाणी (टासंपोर्ट नगर) में नई नवेली दुल्हन के गहने लूटकर ले गएढाकों की ढाणी निवासी 20 वर्षीय शारदा पत्नी कालूराम भाट सुबह अपनी जेठानी के साथ शौच के लिए जा रही थी। इस दौरान बाइक पर आए बदमाशों ने दोनों को डरा धमका कर नीचे गिरा दिया। शारदा भाट के गले में पहनी करीब दो तोला सोने की कंठी व गले में पहना करीब आधा तोला का सोने का मादलिया लूटकर फरार हो गए। शादी होने के बाद शारदा दो दिन पहले ही अपने ससुराल आई थी।
Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 06:28 UTC