दुस्साहस: हत्याकांड के गवाह को गवाही न देने के लिए किया जानलेवा हमला, केस दर्ज - News Summed Up

दुस्साहस: हत्याकांड के गवाह को गवाही न देने के लिए किया जानलेवा हमला, केस दर्ज


Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadFaridabad Murder Case Witness Attacked, Police Searching For Accusedदुस्साहस: हत्याकांड के गवाह को गवाही न देने के लिए किया जानलेवा हमला, केस दर्जफरीदाबाद 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकवर्ष 2014 में हुई हत्या के मामले में गवाह पर किया गया हमला।वर्ष 2014 में हुए एक हत्याकांड में गवाही न देने के लिए आरोपियों ने गवाह पर तलवार से जानलेवा हमला किया जिसमें वह बाल बाल बच गया। पीड़ित गवाह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।गांव अनखीर निवासी चमनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके चाचा के लड़के जीत सिंह ने अपने बाप बस्तीराम को 19 सितंबर 2014 को गाड़ी से घसीटकर जान से मार डाला था। जिसका मुकदमा थाना एनआईटी में दर्ज हुआ था। इसमें उसके दोनों लड़के अवतार व अनिल भी शामिल थे। इस मुकदमे में चमनलाल गवाह हैं। इसी रंजिश को इन्होंने पीड़ित के ऊपर गवाही ना देने का दबाव बनाया। पीड़ित का कहना है कि 12 नवंबर 2014 को अवतार, अनिल अपने अन्य चार साथियों के साथ आकर ऑफिस के अन्दर घुसकर पीड़ित पर गोली चलाई। जिसका मुकदमा थाना सुरजकुंड में दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी फरीदाबाद कोर्ट से प्रोबेशन पर छोड़ दिये थे। इसके बाद पीड़ित ने हाई कोर्ट मे अपील की है। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने पीड़ित पर उस वक्त तलवार से हमला करने का प्रयास किया जब वह सुबह 8 बजे गली में अपने कुत्ते को घूमा रहा था। उनका आरोप है कि अनखीर निवासी अवतार पुत्र जीत सिंह अपने हाथ में तलवार जान से मारने की नियत से हमला किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 15:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */