दैनिक जागरण रीवा के स्थानीय संपादक संजीव मोहन गुप्त का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक - News Summed Up

दैनिक जागरण रीवा के स्थानीय संपादक संजीव मोहन गुप्त का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक


दैनिक जागरण रीवा के स्थानीय संपादक संजीव मोहन गुप्त का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोकभोपाल (राज्य ब्यूरो)। दैनिक जागरण रीवा के स्थानीय संपादक संजीव मोहन गुप्त का सोमवार को निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर किया गया। उनके परिवार में पत्नी सपना गुप्त एवं पुत्र अंशुमन मोहन गुप्त हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने स्थानीय संपादक के साथ ही संस्थान में विभिन्न दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव सहित अन्य नेताओं व गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर शोक जताया है।Posted By: Navodit Saktawat


Source: Dainik Jagran August 07, 2023 18:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */