Hindi NewsLocalRajasthanRajasthan School Open News; Dinik Bhaskar Survey As Ashok Gehlot Govt Open Schools From Class 1 To 12 From August 2दैनिक भास्कर सर्वे: राजस्थान सरकार 1 से 12वीं तक के स्कूल खोलने जा रही.. इस पर आप क्या सोचते हैं? दे सकते हैं राय...कोरोना के मामले कम होने के साथ ही राजस्थान सरकार 1 से 12वीं के स्कूल 2 अगस्त से खोलने की तैयारी कर रही है। कोविड प्रोटोकॉल के पालन और सभी सावधानियों को बरतते हुए शिक्षण संस्थाओं को खोला जाए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में स्कूल, कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया गया। एसओपी का अभी इंतजार है।शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि 2 अगस्त से सभी कक्षाओं के बच्चों के लिए स्कूलों में कक्षाएं शुरू की जाएंगी। बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। एक्सपर्ट्स ने राय दी है कि छोटे बच्चों को खतरा नहीं है। कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। आगे कोई दिक्कत आएगी, तो देख लिया जाएगा। पर एक बार सभी कक्षाओं के बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा।सरकार के इस फैसले के बाद परिजन और स्कूल प्रबंधन दोनों ही असमंजस की स्थिति में हैं, क्योंकि इससे संबंधित एसओपी अभी तक जारी नहीं की गई है। कितने बच्चे स्कूल आएंगे। कैसे पढ़ाया जाएगा ये सभी सवाल मन में घूम रहे हैं...इसलिए भास्कर जानना चाहता है सरकार के इस फैसले पर आप क्या सोचते हैं। आप क्या चाहते हैं, हमें भेजिए अपनी राय-सर्वे में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें...
Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 12:55 UTC