'दोस्त' से मिलने झुग्गी में पहुंची प्रियंका गांधी, अपने घर आने का दिया न्योतानई दिल्ली(एएनआई)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नई राजनीतिक ज़िम्मेदारी संभालने की व्यस्तता के बीच सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाने की ख़ातिर दिल्ली के औरंगज़ेब लेन की एक झुग्गी में पहुंच गई।विदेश से लौटने के बाद प्रियंका गांधी ने जहां एक तरफ सियासी हलचल का जायजा लिया, तो दूसरी तरफ वे औरंगज़ेब रोड के क्लस्टर हाउसिंग में शारीरिक रूप से अक्षम आशीष नाम के बच्चे से मुलाकात करने पहुंच गई।आशीष के पिता सुभाष यादव ने कहा कि वह (प्रियंका गांधी) यहां हर दो महीनें पर आती हैं। हमारा हालचाल लेती हैं और हम लोगों के साथ समय भी बिताती है।आशीष को दोस्त कह कर पुकारती है प्रियंकाआशीष ठीक से बोल भी नहीं पाते, लेकिन खुश होकर जैसे-तैसे बताया कि प्रियंका आईं थीं, वो मुझे दोस्त कहकर पुकारती हैं। आशीष के पिता ने बताया कि प्रियंका ने आशीष को एक एनजीओ से जोड़ा है, जहां उसकी पढ़ाई-लिखाई और समझ बेहतर करने का काम होता है।आशीष के लिए गिफ्ट लेकर जाती है प्रियंका गांधीइसके अलावा प्रियंका आशीष के लिए स्लेट, कपड़े जैसे गिफ्ट लाती रहती हैं। आशीष की बहन ने बताया कि प्रियंका ने आशीष को कई डॉक्टरों को भी दिखवाया और जरूरत पड़ने पर झुग्गियों में डॉक्टरों को भेजा। प्रियंका ने आशीष से पूछा कि जन्मदिन पर मेरे घर इस बार क्यों नहीं आये, इस पर आशीष के पिता ने बताया कि आप उस समय थीं नहीं, इसलिए, अगली बार आएंगे। प्रियंका ने त्योहारों में भी आशीष को आने का न्योता दिया।आशीष के इलाज में भी कर रही मददइसके अलावा पिछले 3-4 सालों से आशीष के इलाज में मदद भी कर रही हैं। आपको बता दें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को विदेश से लौटने के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके तुगलक रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। वहीं पार्टी मुख्यालय में उनके नाम कमरा भी आवंटित हो गया है और उसमें नेम प्लेट भी लग गई है।झुग्गी में दिव्यांग आशीष से मिलने जा पहुँची। परिवार को मदद का भरोसा देते हुए कहा “वो तो मैं करा सकती हूँ तुम्हारे लिए, जितना ख़र्चा आए बता दिया करो”लखनऊ से होगी राजनीति की शुरुआतबताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश का दौरा करने जा रही हैं। इसकी शुरुआत लखनऊ से होगी। वे महासचिव बनने के बाद पहली बार 11 फरवरी को लखनऊ जाएंगी। इसी दिन प्रियंका लखनऊ मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके अलावा वे लखनऊ में रोड शो करके 2019 लोक सभा चुनाव का आगाज करेंगी। हालांकि अभी प्रियंका (Priyanka Gandhi) के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि पहले प्रियंका गांधी को 10 फरवरी को लखनऊ जाना था लेकिन अब 11 फरवरी का कार्यक्रम तय किया गया है।Posted By: Sanjeev Tiwari
Source: Dainik Jagran February 06, 2019 03:33 UTC