धोद थाने पर अनिश्चितकालीन​​​​ धरना शुरू: ग्रामीणों ने लगाया टेंट, चोरी हुई पिकअप के आरोपियों की गिरफ्तारी की कर रहे मांग - News Summed Up

धोद थाने पर अनिश्चितकालीन​​​​ धरना शुरू: ग्रामीणों ने लगाया टेंट, चोरी हुई पिकअप के आरोपियों की गिरफ्तारी की कर रहे मांग


Hindi NewsLocalRajasthanSikarDemand For Arrest Of Accused Of Stolen Pickup 3 Months Agoधोद थाने पर अनिश्चितकालीन​​​​ धरना शुरू: ग्रामीणों ने लगाया टेंट, चोरी हुई पिकअप के आरोपियों की गिरफ्तारी की कर रहे मांगधरने पर बैठे ग्रामीण।सीकर के धोद गांव के ग्रामीणों ने आज से धोद पुलिस थाने के बाहर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। 3 महीने पहले इलाके में रात के समय चोरी हुई पिकअप गाड़ी को बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यह धरना शुरू किया गया है। ग्रामीणों ने यहां टेंट भी लगा लिया है।दरअसल धोद कस्बे के वार्ड नंबर 9 में करीब 3 महीने पहले रात के लगभग 1 बजे व्यापारी सलीम ने अपने घर के पास मैदान में अपनी पिकअप गाड़ी खड़ी की थी। कुछ देर बाद ही उसे गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह बाहर आया तब तक आरोपी गाड़ी लेकर वहां से फरार हो चुके थे।आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कई बार पुलिस थाने का घेराव किया और ज्ञापन भी दिए। जिसके बाद आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। धरने पर बैठे किशन पारीक ने बताया कि पुलिस से 3 महीने से केवल बहाने बना रही है। अब तक न तो गाड़ी बरामद हुई है और न ही आरोपियों का कुछ पता चल पाया है। पारीक ने कहा कि जब गाड़ी बरामद नही होती। और आरोपी को गिरफ्तार नही किया जाता है तब तक यह धरना जारी रहेगा।रिपोर्ट : मनोज सेन, धोद


Source: Dainik Bhaskar November 06, 2022 10:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */