नई शुरुआत: आज मुख्यमंत्री करेंंगे मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल शिलान्यास - News Summed Up

नई शुरुआत: आज मुख्यमंत्री करेंंगे मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल शिलान्यास


Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarToday The Chief Minister Will Lay The Foundation Stone For The Medical CollegeAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपनई शुरुआत: आज मुख्यमंत्री करेंंगे मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल शिलान्यासश्रीगंगानगर 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकश्रीगंगानगर में मेडिकल कॉलेज का प्रस्तावित स्थान।जिले के लोगों के लिए बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। विधायक राजकुमार गौड़ ने बताया कि रविवार दोपहर तीन बजे होने वाले कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से शिलान्यास करेंगे। उन्होने इसे शहर के लिए खुशी भरा दिन बताया।उन्होंने बताया कि जिले को 325 करोड़ रुपए की बडी परियोजना मेडिकल कॉलेज के रूप में मिली है। इस मेडिकल कॉलेज को लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत की अतिरिक्त जमीन उपलब्ध करवाई गई है। उन्होने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण से इस क्षेत्र का विकास होगा। गरीब नागरिकों को उपचार के लिए बीकानेर व लुधियाना नहीं जाना पड़ेगा। एमबीबीएस के प्रथम वर्ष में 150 छात्रों का प्रवेश होगा।पिछले वर्ष बना था कृषि कॉलेजउन्होने कहा कि 2020 में जिले को कृषि कॉलेज की सौगात मिली तथा वर्ष 2021 में मेडिकल कॉलेज की बडी सौगात मिली है। रविवार को शिलान्यास के साथ ही निर्माण कार्य तेज गति से शुरू होगा।जिले के लिए बहुप्रतीक्षितजिले के लोगों को लंबे समय से मेडिकल कॉलेज का इंतजार था। जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज का सपना इलाके के लोग पिछले करीब सात वर्ष से देख रहे थे। तमाम बाधाओं को पार कर अब मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य रविवार से शुरू होगा।


Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 15:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */