प्रयागराज (ब्यूरो)।निर्माण कार्यों को समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराये जाने के साथ उनकी तकनीकी जांच कराकर ही हैंड ओवर किया जाए। यह बात प्रमुख आयुष विभाग लीना जौहरी ने बुधवार को कही। वह संगम सभागार में प्रयागराज मण्डल के आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ले रही थीं। बैठक में आयुष एचडब्लूसी/योग वेल्नेस सेंटर में योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक की उपलब्धता एवं रिक्तियों की संख्या, आयुष एचडब्लूसी में हर्बल गार्डेन एवं पौधरोपण की स्थिति का जायजा लिया।रोपित किए जाएं औषधीय पौधेउन्होंने योग प्रशिक्षकों को समय से मानदेय दिए जाने एवं हर्बल गार्डेंन में वन विभाग व हार्टीकल्चर से समन्वय कर औषधीय पौधों के इसी समय रोपित कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रयागराज मण्डल के सभी जनपदों के सम्बंधित अधिकारियों से 50 शैय्यायुक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय के निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति, आईपीडी की क्रियाशीलता, दवाओं के रख-रखाव सम्बंधी अभिलेख एवं अन्य सेवाओं के संचालन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जनपद की समस्त आयुष चिकित्सा ईकाईयों में आयुर्वेदिक/ होम्योपैथिक/ यूनानी दवाओं की प्राप्ति, रख-रखाव, वितरण, ओपीडी तथा डीबीटी के सम्बंधित अभिलेख अद्यतन बनाये रखने व मासिक रिपोर्ट को निर्धारित प्रारूप पर ससमय प्रेषित किए जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है।हर माह कराई जाए बैठकउन्होंने सम्बंधित जनपदों में आयुष ग्राम का संचालन, लम्बित पेंशन प्रकरण, लम्बित मृतक आश्रित नियुक्ति प्रकरण व आशा/एएनएम कैसकेडिंग प्रशिक्षण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला आयुष सोसायटी की प्रत्येक माह बैठक कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने यूपीसिडको, आवास विकास परिषद, यूपीआरएनएसएस आदि कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति के बारे में सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी ली व सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को कराये जा रहे निर्माण कार्यों की मानीटरिंग करते रहने व निर्माण कार्य को समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।
Source: Dainik Jagran July 12, 2023 19:40 UTC