Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurOne Lakh Was Giving Fake Notes Of Lakhs Instead Of Real, SOG Caughtनकली नोट बरामद: एक लाख असली के बदले दे रहा था लाखों के नकली नोट, एसओजी ने दबोचाजोधपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकनकली नोट मामले में एसओजी की गिरफ्त में सांचौर का मोहनलाल विश्नोई(नंगे पांव)।जोधपुर एसओजी की टीम ने बुधवार को जालोर जिले के सांचौर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 22 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए है। बरामद किए गए नोट दो हजार व सौ-सौ के है। एक लाख रुपए के बदले बड़ी संख्या में नकली नोट देने की डील का खुलासा करते हुए एसओजी की टीम नकली नोट के सप्लायर तक पहुंची।एसओजी के प्रभारी जब्बर सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप चैट के जरिये यह जानकारी मिली थी कि सांचौर निवासी मोहनलाल विश्नोई लोगों को एक लाख रुपए के बदले बड़ी संख्या में नकली नोट दे रहा है। इसके बाद एसओजी की टीम ने उसे रडार पर ले लिया और लगातार निगाह रखी। आज दोपहर में एक टीम ने दबिश देकर मोहनलाल विश्नोई को दबोच लिया। इस दौरान उसके पास से 22 हजार रुपए के नकली नोट भी बरामद हुए। मोहनलाल के पास से बड़ी संख्या में नकली नोट मिलने का अंदेशा है। ऐसे में टीम उससे पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर कुछ स्थान पर दबिश दे रही है। पूरे मामले का खुलासा रात तक होने की उम्मीद है।
Source: Dainik Bhaskar June 02, 2021 13:14 UTC