ATMA 2021 July Session: जुलाई सेशन की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन तक मौकाATMA 2021 July Session ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 जून से जारी है। रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 18 जुलाई 2021 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार atmaaims.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस का आयोजन 25 जुलाई 2021 को किया जाएगा।ATMA 2021 July Session: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने मई सेशन के लिए एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस (ATMA 2021) की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 जून से जारी है। रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 18 जुलाई, 2021 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, atmaaims.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।जुलाई सेशन की परीक्षा में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध कराया गया है। रजिस्ट्रेशन करने से पहले, कैंडिडेट्स को योग्यता मानदंड को अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए। बता दें कि जुलाई सेशन के लिए, एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशंस का आयोजन 25 जुलाई, 2021 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन होम-बेस्ड ऑनलाइन मोड में एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाना है।ये हैं महत्वपूर्ण तिथियांऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि : 1 जून, 2021शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 17 जुलाई, 2021ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि : 18 जुलाई, 2021एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि : 20 जुलाई, 2021एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 21 जुलाई, 2021परीक्षा की तिथि : 25 जुलाई, 2021रिजल्ट घोषित होने की तिथि : 30 जुलाई, 2021इन स्टेप से करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए, कैंडिडेट्स सबसे ऑफिशियल वेबसाइट, atmaaims.com पर जाएं। इसके बाद, आपको होमपेज पर उपलब्ध इम्पोर्टेन्ट डेट्स सेक्शन में क्लिक हियर टू रजिस्टर फॉर ATMA Exam लिंक पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां मांगे गए डिटेल्स जैसे- नाम, जन्म तिथि, शहर का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भर कर फी पेमेंट के लिए प्रोसीड करें। इसके बाद आप आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। बता दें कि वेबसाइट पर आवेदन से संबंधित दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पूर्व, इसे चेक कर लेना चाहिए।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran June 02, 2021 13:07 UTC