नल कनेक्शन के लिए जारी निविदा में होगा संशोधन - News Summed Up

नल कनेक्शन के लिए जारी निविदा में होगा संशोधन


नई पाइप लाइन से नल कनेक्शन के लिए निगम द्वारा तीन ग्रुप में जारी की गई अधिसूचना में संशोधन किया जाएगा। इसके लिए एमआईसी निर्णय ले चुकी है। जल्दी ही एक साथ 15 हजार नल कनेक्शन के लिए निविदा जारी की जाएगी। कुछ दिन पहले ए,बी और सी ग्रुप में 5-5 हजार नल कनेक्शन कराने के लिए निविदा जारी की थी। अलग-अलग निविदा होने पर ठेकेदारों की दर भी अलग आने पर शहर में नल कनेक्शन के समय काम करने वाली एजेंसी और लोगों के बीच विवाद की स्थिति बनने का अंदेशा था। इस मामले को भास्कर में प्रकाशित किए जाने के बाद निगम ने गंभीरता से लिया। महापौर सुभाष कोठारी और एमआईसी सदस्यों ने चर्चा के बाद नल कनेक्शन के लिए जारी अधिसूचना में संशोधन करने का निर्णय लिया है।


Source: Dainik Bhaskar February 05, 2019 21:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */