नवादा में सड़क हादसा, बाप-बेटे की मौत: बहू को मनाने के लिए जा रहा था परिवार, ट्रक ने बीच सड़क पर बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, मां भी घायल - News Summed Up

नवादा में सड़क हादसा, बाप-बेटे की मौत: बहू को मनाने के लिए जा रहा था परिवार, ट्रक ने बीच सड़क पर बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, मां भी घायल


Hindi NewsLocalBiharTwo Died And One Injured In Road Accident In Nawada; Bihar Accident Latest Newsनवादा में सड़क हादसा, बाप-बेटे की मौत: बहू को मनाने के लिए जा रहा था परिवार, ट्रक ने बीच सड़क पर बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, मां भी घायलनवादा एक घंटा पहलेकॉपी लिंकबाप और भाई की मौत के बाद बिलखता छोटा भाई।नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अयोध्या धाम मंदिर के समीप बाइक और गैस टैंकलोरी वाहन की टक्कर में बाइक सवार पिता और बेटे की मौत हो गई। वहीं मां गंभीर रूप से घायल है। बहू को मनाने के लिए परिवार नवादा से नारदीगंज जा रहे थे। इस दौरान ही हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घायल मां का अस्पताल में इलाज जारी है। मरने वालों में दिनेश चौहान और जय राम कुमार शामिल हैं। वहीं काली देवी की स्थिति गंभीर है।मायके चली गई थी बहूनवादा नगर थाना क्षेत्र के जंगल बेलदरिया गांव के निवासी दिनेश चौहान के बेटा राम कुमार ने बताया, 'हमारे बड़े भैया जय कुमार, पापा दिनेश चौहान और मां काली देवी सभी लोग नारदीगंज क्षेत्र के मोतनाजे गांव जा रहे थे। बुधवार देर शाम भाभी रूठ कर मायके चली गई थी। उसी को लाने के लिए सभी लोग जा रहे थे। उसी दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हुई है'।स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचनाराम कुमार ने बताया कि हम लोग किसान का काम करते हैं। उसका भाई सब्जी बेचने का काम करता था, लेकिन अचानक घर से भाभी को लाने के लिए निकले। उसी दौरान यह दुर्घटना होती है। तेज रफ्तार में टैंकलोरी और बाइक में टक्कर हुई और घटनास्थल पर ही बाप बेटा की दर्दनाक मौत हो जाती है।स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले महिला को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 03:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */