GAIL Recruitment 2021: गेल (इंडिया) लिमिटेड में निकली 220 सरकारी नौकरियां, ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त तकGAIL Recruitment 2021 भारत के सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में कुल 220 सरकारी नौकरियों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार गेल (इंडिया) की वेबसाइट gailonline.com पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। GAIL Recruitment 2021: गेल में सरकारी नौकरी भर्ती की तैयारी में जुटे इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारत के सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने विभिन्न विभागों में कुल 220 सरकारी नौकरियों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। गेल द्वारा बुधवार, 7 जुलाई 2021 को जारी अपडेट के अनुसार, मेकेनिकल, मार्केटिंग, एचआर, सिविल, विधि, राजभाषा, आदि विभागों में मैनेजर, सीनियर इंजीनियर, सीनियर ऑफिसर और ऑफिसर के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।ऐसे करें आवेदनआवेदन के इच्छुक उम्मीदवार गेल (इंडिया) लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट, gailonline.com पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया बुधवार, 7 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 5 अगस्त 2021 तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर पाएंगे। उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क भी भरना होगा, जिसका भुगतान आवेदन के दौरान ऑनलाइन मोड में किया जा सकेगा। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं जमा करना है। इन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गयी है।इस लिंक से देखें गेल भर्ती 2021 अधिसूचनाइस लिंक से करें आवेदनइन पदों के लिए होनी है भर्तीमैनेजर (मार्केटिंग-कमोडिटी रिस्क मैनेजमेंट): 4 पद 4मैनेजर (मार्केटिंग इंटरनेशनल एलएनजी और शिपिंग): 6 पदसीनियर इंजीनियर (केमिकल): 7 पदसीनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): 51 पदसीनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 26 पदसीनियर इंजीनियर (इंस्ट्रुमेंटेशन): 3 पदसीनियर इंजीनियर (सिविल): 15 पदसीनियर इंजीनियर (गेलटेल टीसी/टीएम): 10 पदसीनियर इंजीनियर (बॉयलर ऑपरेशन): 5 पदसीनियर इंजीनियर (पर्यावरण इंजीनियरिंग): 5 पदसीनियर ऑफिसर (ईएंडपी): 3 पदसीनियर ऑफिसर (एफ एंड एस): 10 पदसीनियर ऑफिसर (सी एंड पी): 10 पदसीनियर ऑफिसर (बीआईएस): 9 पदसीनियर ऑफिसर (मार्केटिंग): 8 पदसीनियर ऑफिसर (एचआर): 18 पदसीनियर ऑफिसर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन): 2 पद 2सीनियर ऑफिसर (लॉ): 4 पद 4सीनियर ऑफिसर (एफ एंड ए): 5 पदऑफिसर (प्रयोगशाला): 10 पदऑफिसर (सिक्योरिटी): 5 पद 5ऑफिसर (राजभाषा): 4 पदशॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran July 08, 2021 03:45 UTC