Hindi NewsLocalBiharTika Express Will Run With Corona Vaccine; Bihar Vaccination Latest NEWSपटना में 45 सेंटर पर वैक्सीनेशन: कोरोना वैक्सीन लेकर दौड़ेगी टीका एक्सप्रेस, बिहार में 24 घंटे बाद घूमेगा 121 एक्सप्रेस का पहियापटना एक घंटा पहलेकॉपी लिंकटीका एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)बिहार में वैक्सीन की उपलब्धता के साथ टीकाकरण की आस बढ़ गई है। सेंटरों से मायूस होकर लौटने वालों को गुरुवार को टीका लगने की उम्मीद है। पटना के 45 सेंटर पर टीकाकरण की तैयारी की गई है। इसके साथ ही पटना जिले में थमा हुआ 40 टीका एक्सप्रेस का पहिया भी घूमेगा। बिहार में कुल 121 टीका एक्सप्रेस वैक्सीनेशन के लिए शहरी वार्डों में रवाना हो गई है। वैक्सीन नहीं होने के कारण पटना से लेकर बिहार के अन्य जिलों में टीका एक्सप्रेस से शहरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन बंद था।वैक्सीनेशन को लेकर बढ़ गई मारामारीवैक्सीनेशन को लेकर मारामारी बढ़ गई है। वैक्सीन की किल्लत हो रही है, जिससे टीकाकरण का काम प्रभावित हो रहा है। 4 दिनों से समस्या आ रही थी। लगातार सेंटर घटाए जा रहे थे। पटना में 35 से अधिक सेंटर पर टीकाकरण होता था, जो 8 पर सिमट गया था। बुधवार को वैक्सीन आने के बाद अब फिर केंद्रों पर टीकाकरण की तैयारी की जा रही है। पटना में देर शाम तक 24 घंटे वैक्सीनेशन वाले सेंटर्स पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही।वैक्सीनेशन सेंटर की सूची।टीका एक्सप्रेस का पहिया थमने से समस्याशहरी वार्डों में टीका एक्सप्रेस से वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। वार्डों में गाड़ियों के नियमित नहीं आने से वैक्सीनेशन का काम प्रभावित हो रहा है। वार्ड पार्षदों का आरोप है कि टीका एक्सप्रेस में मनमानी की जा रही है। कभी गाड़ी आती तो कभी नहीं आती है। मनमानी का टीका हो गया है। जब गाड़ी आती है तो दोनों तरह की वैक्सीन उसके पास नहीं होती है। ऐसे में जिन लोगों ने एक डोज कोवैक्सिन की ली हैं, उनके साथ समस्या हो जाती है। शहरी वार्डों में टीका एक्सप्रेस को नियमित चलाने और इसकी मॉनिटरिंग बारीकी से करने की मांग की गई है।वैक्सीनेशन की भीड़ में टूट रही सोशल डिस्टेंसिंगकोरोना का टीका लेने में लोग कोरोना के खतरे को भूल जा रहे हैं। यह खतरनाक है। कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर वैक्सीन लगवाएं, लेकिन सुरक्षा को लेकर भी विशेष सावधानी बरतें। मास्क और सोशल डिस्टेंस काफी आवश्यक है, लेकिन पटना में 24 घंटे वैक्सीनेशन सेंटरों पर बुधवार को सोशल डिस्टेंस का पालन होते नहीं दिखा। यहां टीका लगवाने की होड़ में लोग कोरोना के खतरे से बेपरवाह दिखाई पड़े।
Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 03:33 UTC