नवादा में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार: कट्टा के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, पल्सर बाइक भी बरामद, पूछताछ में अन्य नामों का भी खुलासा - News Summed Up

नवादा में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार: कट्टा के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, पल्सर बाइक भी बरामद, पूछताछ में अन्य नामों का भी खुलासा


Hindi NewsLocalBiharCriminal Arrested With Weapons In Nawada; Bike Recovered By Policeनवादा में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार: कट्टा के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, पल्सर बाइक भी बरामद, पूछताछ में अन्य नामों का भी खुलासानवादा 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने बाइक भी की बरामद।नवादा जिले के कादिरगंज ओपी की पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक उत्तम कुमार माया बिगहा गांव निवासी अजय शर्मा का पुत्र बताया गया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक काले रंग की पल्सर बाइक बरामद की गई है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।दो दिन पहले भी हुई थी गिरफ्तारीपकड़े गए युवक ने अपने अन्य साथियों के नामों को भी उजागर किया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि छापेमारी प्रभावित होने की वजह से पुलिस इस बाबत विस्तृत जानकारी देने से परहेज कर रही है। दो दिन पहले भी नगर थाना की पुलिस ने दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो खाली मैगजीन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था।हथियारों की खरीद फरोख्त का मामलाअब कादिरगंज ओपी क्षेत्र में असलहे के साथ युवक की गिरफ्तारी हुई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जिले में हथियारों की जमकर खरीद-फरोख्त हो रही है। पुलिस की परेशानी बढ़ाने वाली बात साबित हो सकती है। पुलिस के समक्ष हथियार तस्करों को पकड़ने की चुनौती होगी।


Source: Dainik Bhaskar June 29, 2021 07:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */