Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurThis Picture Of Women Lying On The Ground After Undergoing Sterilization In Sterilization Camps For Population Control Has Gone Viral, The Second Wave Of Covid Is Not Over And This Picture Is Telling The Reality Of Hospitals In The Village, BJP Leaders Also Shared The Picture On Social Media Made Fiercely Viralनसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर सुलाया: भाजपा नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीर को जमकर किया वायरल, चिकित्सा अधिकारी हरकत में आएजोधपुर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकये फोटो हुई वायरल।जोधपुर जिले के शेरगढ़ के सेतरावा अस्पताल में हुए नसबंदी कैंप के बाद महिलाओं को जमीन पर ही सुलाने का मामला सामने आया था। जिसने अब सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है। यह तस्वीर आम जनता तो वायरल कर ही रही है। वहीं, राजनीतिक रुप से भी कई सवाल उठाए जा रहे है।मामला शेरगढ़ ब्लॉक सीएमओ के अंतर्गत आने वाले सेतरावा अस्पताल में 30 जून का है। जहां 60 महिलाओं की नसबंदी की गई थी, जिन्हें बाद में जमीन पर लेटा दिया गया। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मुद्दा बनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, सांसद पीपी चौधरी, बीजेपी नेता सांवलाराम देवासी सहित कई नेताओं ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए है।फोटो के वायरल होने के बाद चिकित्सा अधिकारी हरकत में आए हैं। इसके बाद सेतरवां ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. धीरज बिस्सा को कारण नोटिस जारी कर खानापूर्ति की है। अब उनसे पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। इस इधर जोधपुर के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी सेंवर ने बताया कि क्षेत्र में निर्देश जारी किए गए हैं कि नसबंदी शिविर के दौरान उतने ही लाभार्थियों के ऑपरेशन किए जाएं, जितने संसाधन उपलब्ध हों। ज्यादा संख्या होने पर अगला शेड्यूल तय किया जाए।
Source: Dainik Bhaskar July 04, 2021 11:26 UTC