Hindi NewsLocalRajasthanPaliTired And Slept On The Track, The Train Came Late In The Night, One Died Due To Being Hit, The Other InjuredAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपनाना थाना: थक कर पटरी पर सो गए, देर रात मौत बनकर आई ट्रेन, चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायलपाली। 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकनाणा थाना क्षेत्र के चामुंडेरी गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक कीट्रेन से कटकर माैत हाे गई। वहीं दूसरा मामूली घायल हाे गया। दाेनाेंउदयपुर जिले के लाेहारसा गांव के रहने वाले हैं। वे यहां पर पशुपालकाेंके मवेशी चराने के लिए पहुंचे थे। रात में थक जाने पर रेल पटरियाें पर हीसाे गए। देर रात में हादसा हाे गया। पुलिस ने शव का पंचनामा करपाेस्टमार्टम के कराकर परिजनाें काे साैंप दिया है। वहीं दूसरे की हालतठीक है।पुलिस के अनुसार उदयपुर के लाेहारसा गांव में रहने वाले दिनेश पुत्रसवाराम गरासिया तथा केराराम पुत्र हकमाराम गरासिया सुमेरपुर के समीपनेतरा गांव में किसी पशुपालक के यहां पर मेवशी चराने के लिए अाए थे।अावागमन का साधन नहीं हाेने के कारण वे पैदल ही चल पड़े। थक जाने के बादवे चामुंडेरी के समीप रेल पटरियाें पर ही साे गए थे। देर रात ट्रेन अानेपर अचानक दिनेश गरासिया की नींद ताे खुल गई, वह चिल्लाकर एक तरफ हुअा। इसबीच ट्रेन के नीचे अा जाने से केराराम गरासिया की माैत हाे गई। घटना कीसूचना मिलने पर नाणा थाने से हेड कांस्टेबल कीकाराम चौधरी पुलिस दल केसाथ माैके पर पहुंचे। घायल का उपचार कराया। साथ ही शव का पंचनामा करशनिवार काे पाेस्टमार्टम कराने के बाद परिजनाें काे साैंप दिया।
Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 17:37 UTC