नालंदा में नाबालिग से गैंगरेप: 14 साल की बच्ची को 6 हैवानों ने अगवा किया, एक मकान में बेहोश होने तक दुष्कर्म किया - News Summed Up

नालंदा में नाबालिग से गैंगरेप: 14 साल की बच्ची को 6 हैवानों ने अगवा किया, एक मकान में बेहोश होने तक दुष्कर्म किया


Hindi NewsLocalBiharPatnaNalandaNalanda Gang Rape Case | 14 year old Girl Gang raped In Bihar Chief Minister's Home District Nalandaनालंदा में नाबालिग से गैंगरेप: 14 साल की बच्ची को 6 हैवानों ने अगवा किया, एक मकान में बेहोश होने तक दुष्कर्म कियावेन थाने की पुलिस ने मामले में शामिल 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।मुख्यमंत्री के गृहजिले में कानून का ये हाल है।100 फीसदी ODF (खुले में शौच से मुक्त) के दावे वाले नालंदा में आखिर बच्ची को शौच के लिए घर से दूर अकेले क्यों जाना पड़ा? मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में एक 14 साल की बच्ची से गैंगरेप हुआ है। 6 हैवान पहले लड़की को अगवा कर एक मकान में ले गए, फिर बारी-बारी से उसका रेप किया। हैवान तब तक उसे नोंचते रहे जब तक वह बेहोश न हो गई। घटना बेन थाना क्षेत्र की है। बुधवार अहले सुबह किशोरी अपने घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान उसके साथ ऐसा हुआ। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो घरवाले चिंतित हो गए। घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली।सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने नाबालिग को एक सुनसान मकान में बेहोश पाया। वह अर्धनग्न हालत में थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के बाद ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को मेडिकल के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थानेदार जयकिशन कुमार ने बताया कि बुधवार अहले सुबह किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी पूर्व से घात लगाए आधा दर्जन लड़कों ने उसे अगवा कर गैंगरेप किया। सभी आरोपी लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपितों में रामप्रवेश प्रसाद, सूरज मांझी, शंकर मांझी, रोहित मांझी, पंजाबी मांझी और बीरू मांझी शामिल हैं।घटना के बाद गांव में तनाव देखा जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और दोषियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द से जल्द सजा दिलवाएं। वहीं, विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरीय अधिकारियों ने गांव में पुलिस टीम तैनात कर दी है।


Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 12:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */