Hindi NewsLocalRajasthanJaipurCongress State President Govind Singh Dotasara Said Congress Government Treated Praveen Togadia And Asaram, We Will Now Treat Nimbaram As Wellनिंबाराम पर फिर कांग्रेस का हमला: गोविंद सिंह डोटासरा बोले- जिस तरह आसाराम का इलाज किया, उसी तरह अब निंबाराम का भी करेंगेजयपुर में शहीद स्मारक पर महंगाई के खिलाफ सभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा।बीवीजी घूसकांड वीडियो के आधार पर एसीबी की एफआईआर में आरोपी बनाए गए आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम पर कांग्रेस एक बार फिर हमलावर हुई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, तोगड़िया का इलाज किया तो राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किया। आसाराम का इलाज किया तो कांग्रेस की सरकार ने किया। अब भ्रष्टाचारी निंबाराम का इलाज करेंगी तो कांग्रेस पार्टी करेगी। डोटासरा शनिवार को महंगाई के खिलाफ जयपुर में निकाली गई रैली के बाद आयोजित सभा में बोल रहे थे।डोटासरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। हमें संघर्ष करना है। ऐसे भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे डालने की आवश्यकता है। हम हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श को मानने वाले लोग हैं। हमारी कांग्रेस और भाजपा में आधारभूत अंतर यही है। ये वो लोग हैं कि जब अंग्रेजों से आजादी के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब ये (आरएसएस) अंग्रेजों के लिए मुखबिरी कर रहे थे। हमारे कांग्रेस के लोग शहीद हो रहे थे। भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को पूज्यनीय बताया था, जबकि कांग्रेस पार्टी गांधीजी की अनुयायी है।अब निंबाराम पर होगी कार्रवाईडोटासरा ने बीवीजी घूसकांड केस में आरएसएस प्रचारक निंबाराम को लेकर कहा- लोग पूछते हैं कि भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ तो क्या गहलोत सरकार उन पर कार्रवाई करेगी। क्या उनको गिरफ्तार करेगी? इसका जवाब सार्वजनिक रूप से देना चाहता हूं कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने वैमनस्य फैलाने वाले प्रवीण तोगड़िया के खिलाफ कार्रवाई की। आसाराम को जेल पहुंचाया। अब आरएसएस के निंबाराम पर कार्रवाई करेगी।महंगाई के खिलाफ जयपुर में शनिवार को विरोध प्रदर्शन के बाद शहीद स्मारक पर सभा की गई।मोहन भागवत के बयान पर पलटवारकांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने मोहन भागवत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि घटते हुए जनाधार के कारण आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी देश के हिन्दू एवं मुसलमानों के डीएनए एक बताने लग गए हैं। मॉब लिंचिंग करने वाले लोगों को हिन्दू मानने से इनकार कर रहे हैं, जबकि इन्हीं के द्वारा पूर्व में अनुसूचित जाति व जनजाति का आरक्षण समाप्त करने की बात कही गई थी। तभी अनुसूचित जाति व जनजाति के युवाओं ने भाजपा के विरुद्ध कमर कस ली थी। आंदोलन किया। वरना मोदी सरकार आरक्षण को समाप्त कर चुकी होती। भाजपा के नेता उन किसानों को आतंकवादी और खालिस्तानी कह रहे हैं, जो तपती धूप और बारिश में सड़कों पर बैठकर केन्द्र सरकार द्वारा लाये गए तीन काले कृषि कानूनों के विरुद्ध आंदोलन कर रहे हैं।विफलता का जिम्मा मंत्रियों परडोटासरा ने कहा कि देश की जनता को मुद्दों से भटकाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रपंच रचते हैं। केन्द्र सरकार जब सभी मोर्चों पर विफल हो गई, तो मोदी जी ने अपनी विफलता का ठीकरा मंत्रिमंडल में फेरबदल कर हटाए गए मंत्रियों पर फोड़ दिया। वास्तविकता यह है कि देश के प्रधानमंत्री आम जनता के हित में कार्य करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी की राय यह है कि भाजपा झूठी है तथा आरएसएस भ्रष्ट। प्रधानमंत्री अपनी मन की बात तो करते हैं, लेकिन महंगाई, घटते रोजगार, तीन काले कृषि कानूनों के विरुद्ध आंदोलन कर रहे किसान, देश की धरती पर जबरन घुसने वाले चीन के संबंध में कभी कोई बात नहीं करते।
Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 13:07 UTC